फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सार्वजनिक स्थानों में धूम्रपान करने, हुड़दंग मचाने वालों पर होगी कार्रवाई 

Tue, 19 Feb 2019 12:29 AM IST
Almora desk अमर उजाला ब्यूरो   अल्मोड़ा।
विज्ञापन
अपराध समीक्षा करते एसएसपी पीएन मीणा। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
 एसएसपी पीएन मीणा ने सड़क दुर्घटनाओं को रोकने के लिए दुर्घटना विश्लेषण रिपोर्ट तैयार करने और चेकिंग अभियान में किसी भी तरह की ढिलाई न बरतने को कहा। उन्होंने कहा कि वैज्ञानिक साक्ष्य संकलित करने और दुर्घटनाओं के कारणों की गहराई से जांच कर आख्या तैयार करने के निर्देश दिए । थानावार अपराध समीक्षा करते हुए एसएसपी ने सार्वजनिक स्थानों पर धूम्रपान करने व हुड़दंग करने वालों के खिलाफ कोटपा और पुलिस अधिनियम के तहत कार्रवाई के निर्देश दिए।  
विज्ञापन


     पुलिस लाइन सभागार में आयोजित बैठक में उन्होंने संबंधित प्रभारियों को सभी थाना, चौकियों के बैरकों, सरकारी भवनों व सरकारी संपत्ति का रख रखाव ठीक तरीके से करने, आगामी चुनाव को ध्यान में रखते हुए  निरोधात्मक कार्रवाई करने के साथ थानों की  संचार व्यवस्था  सही करने, जनता के साथ  धोखाधड़ी करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने के भी निर्देश दिए। इस दौरान लंबित विवेचनाओं, निरोधात्मक कार्रवाईयों और जांच प्रार्थना पत्रों की भी समीक्षा की। बैठक में एसएसपी ने जनवरी में एनडीपीएस एक्ट के तहत अच्छी बरामदगी  करने पर सल्ट थाने के उपनिरीक्षक सुनील कुमार धानिक, कां. मोहन बोरा को पुरस्कृत किया। साथ में साइबर सेल को सर्वश्रेष्ठ कार्य करने पर पुरस्कृत किया। बैठक में सीओ कमल राम आर्य, वीर सिंह, मुख्य अग्निशमन अधिकारी वंश बहादुर यादव, पुलिस उपाधीक्षक संचार राजीव कुमार, प्रतिसार निरीक्षक अशोक सिंह  परिहार, एलआइयू निरीक्षक संतोष बगडवाल समेत सभी थाना और चौकी के प्रभारी मौजूद रहे।  
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें