फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Almora News: एथलेटिक ट्रैक छोटा, सड़कों पर अभ्यास करने की मजबूरी

Sat, 06 May 2023 11:16 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
अल्मोड़ा। प्रदेश में खेलों को बढ़ावा देने के लिए कई दावे किए जाते हैं लेकिन जमीनी हकीकत ये है कि जिले में एथलेटिक्स खेल के लिए मानक के अनुसार ट्रैक तक नहीं है। ऐसे में एथलेटिक्स खिलाड़ी सड़कों पर ही अभ्यास करने के लिए मजबूर हैं। इसके लिए भी एथलीटों को परेशानियों से जूझना पड़ रहा है।
विज्ञापन

जिला मुख्यालय में हेमवती नंदन बहुगुणा स्पोर्ट्स स्टेडियम एकमात्र खेल मैदान है। इस स्टेडियम में खिलाड़ियों को विभिन्न खेलों का प्रशिक्षण दिया जाता है। स्टेडियम में एथलेटिक्स खेल के लिए मानकों के अनुसार ट्रैक नहीं है। खेल विभाग के मुताबिक एथलेटिक्स खेल के लिए मानकों के अनुसार 400 मीटर का ट्रैक होना चाहिए जबकि स्टेडियम में 300 मीटर का ही ट्रैक है।
मानकों के मुताबिक ट्रैक न होने से खिलाड़ियों को अभ्यास करने में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। आजकल स्टेडियम में एथलेटिक्स का ट्रैक सुधारा जा रहा है। ऐसे में खिलाड़ियों को परेशानी हो रही है। खिलाड़ी सड़कों पर ही अभ्यास करने के लिए मजबूर हैं। संसाधनों की कमी के कारण खिलाड़ी इस खेल में रुचि नहीं दिखा रहे हैं। इसी कारण स्टेडियम में एथलेटिक्स के मात्र सात खिलाड़ी पंजीकृत हैं।
विज्ञापन




गांवों के खेतों में अभ्यास कर रहे एथलीट
अल्मोड़ा। ग्रामीण क्षेत्रों में कहीं भी एथलेटिक्स का ट्रैक नहीं है। खिलाड़ी खेतों में ही अभ्यास करने के लिए मजबूर हैं। संसाधनों की कमी के कारण कई खिलाड़ी दूसरे जिलों की टीम से खेलने के लिए मजबूर होते हैं तो कुछ पलायन कर जाते हैं जबकि इनमें से कई खिलाड़ी महान भारतीय धावक मिल्खा सिंह को अपना आदर्श मानते हैं। उनकी तरह ही देश का नाम रोशन करना चाहते हैं। इन खिलाड़ियों ने कहा कि संसाधन के बिना वह मिल्खा सिंह कैसे बन पाएंगे।


खेल विभाग ने खेल निदेशालय का भेजा प्रस्ताव
अल्मोड़ा। खेल विभाग ने डीनापानी में हाईएल्टीट्यूड ट्रेनिंग सेंटर बनाने के लिए खेल निदेशालय को प्रस्ताव भेजा है। इसे मंजूरी मिलने के बाद यहां 400 मीटर का एथलीट ट्रैक बनाया जाएगा। इससे खिलाड़ियों को सुविधा होगी।


स्टेडियम में एथलेटिक्स ट्रैक का सुधारीकरण कार्य कराया जा रहा है। डीनापानी में 400 मीटर का एथलेटिक्स ट्रैक बनाने का प्रस्ताव शासन को भेजा गया है। -अरुण बनग्याल, प्रभारी जिला क्रीड़ाधिकारी, अल्मोड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें