फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Almora News: फयाटनौला पहुंचे संयुक्त मजिस्ट्रेट ने सुनीं जनसमस्याएं

Sat, 06 May 2023 11:15 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
विज्ञापन
फयाटनौला गांव में तेंदुए के आतंक की जानकारी लेते संयुक्त मजिस्ट्रेट जय किशन। संवाद
विज्ञापन
रानीखेत (अल्मोड़ा)। चमड़खान के फयाटनौला में युवक को निवाला बनाने वाला तेंदुआ नहीं पकड़ा जा सका है। वन विभाग के 18 से अधिक कर्मचारी वहां नियमित गश्त कर रहे हैं। ट्रैप कैमरा समेत जमीन पर तेंदुए के पदचिह्न भी नहीं दिखाई दे रहे हैं। वहां लगे दोनों पिंजरे खाली हैं। संयुक्त मजिस्ट्रेट जय किशन और तहसीलदार मनीषा मारकाना ने भी शनिवार को मौका मुआयना कर ग्रामीणों से सावधानी बरतने की अपील की।
विज्ञापन

तेंदुए ने एक मई को एक युवक को निवाला बना लिया था। तब से ग्रामीण दहशत में हैं। ग्रामीणों को भयमुक्त कराने के लिए संयुक्त मजिस्ट्रेट जय किशन भी शनिवार को गांव पहुंचे। उन्होंने बताया कि तेंदुए को आदमखोर घोषित नहीं किया गया है। इसके बावजूद मौके पर तीसरे पिंजरे के लिए भी अनुमति मांगी गई है। ग्रामीणों ने उनसे बिजली, पानी, स्वास्थ्य, सड़क आदि समस्याओं के समाधान की मांग की।
संयुक्त मजिस्ट्रेट ने कहा कि जनसमस्याएं सुलझाने के लिए उन्होंने शुक्रवार को गांव में शिविर लगाया जाएगा। संयुक्त मजिस्ट्रेट ने शुक्रवार को समस्याओं के निराकरण के लिए विभागीय शिविर लगाने का आश्वासन दिया। फयाटनौला गांव तक पहुंचने वाले संयुक्त मजिस्ट्रेट जय किशन पहले अधिकारी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें