सल्ट ब्लाक कांग्रेस कमेटी की बैठक में पांच सितंबर शहीद दिवस समारोह की तैयारियों पर चर्चा की गई। बैठक में बताया कि समारोह में मुख्यमंत्री हरीश रावत बतौर मुख्य अतिथि हिस्सा लेंगे। मुख्यमंत्री के स्वागत के लिए 101 तोरणद्वार बनाए जाएंगे।
बैठक में वक्ताओं ने सभी राजनीतिक दलों, संगठनों से शहीद दिवस समारोह के आयोजन में व्यवधान नहीं डालने का आह्वान किया। संचालन सोबन सिंह बोरा ने किया।
बैठक में जिला पंचायत उपाध्यक्ष शिवेंद्र रावत, जिला पंचायत सदस्य अर्जुन रावत, ब्लाक प्रमुख मुन्नी देवी, ज्येष्ठ उप प्रमुख कुंदन सिंह बिष्ट, महिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष देवकी रावत, प्रधान संगठन अध्यक्ष गोपाल सिंह रावत, शंभू सिंह, महेंद्र सिंह रावत, आनंद रावत, जीत सिंह रावत, मोहित रावत, घनानंद, मनमोहन आदि मौजूद थे।