फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तल्ला सल्ट के लोगों को आज भी जाना पड़ता है मौलेखाल

Mon, 13 Jul 2015 01:41 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला ब्यूरो/भतरौंजखान (अल्मोड़ा)।
विज्ञापन
विज्ञापन
तल्ला सल्ट के लोगों की सुविधा के लिए बनाई गई मछोड़ उप तहसील को खुले चार महीने का समय हो गया है लेकिन उप तहसील में आज तक काम शुरू नहीं हो पाया है।
विज्ञापन


 आज भी लोगों को छोटे-छोटे कार्यों के लिए भी 90 किमी दूर मौलेखाल जाना पड़ रहा है। विभाग ने हालांकि यहां पर डाटा ऑपरेटर और नाजर के पदों पर कार्मिकों को तैनात कर रखा है, लेकिन यह दोनों कार्मिक संसाधनों के अभाव में खाली बैठे रहते हैं। नौ मार्च को जब उप तहसील अस्तित्व में आई थी, तो लोगों को आशा थी कि उन्हें सुविधा होगी।
विज्ञापन


मछोड़ जैसे छोटे से स्थान में हजारों की संख्या में उपस्थित होकर लोगों ने अपनी खुशी का इजहार भी किया था लेकिन उपतहसील में कार्य नहीं होने से लोगों में निराशा है। उप तहसील खुलने के बाद भी लोगों को छोटे मोटे कामों के लिये मौलेखाल जाना पड़ रहा  है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें