फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेहद धीमी गति से बन रहे शौचालय

Thu, 24 Sep 2015 11:02 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, अल्मोड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन
 स्वच्छ भारत मिशन के तहत जिले में शौचालयों का निर्माण काफी धीमी गति से चल रहा है। चालू वित्तीय वर्ष में 11909 शौचालयों के लक्ष्य के सापेक्ष मात्र अब तक 2228 शौचालय ही बने हैं।
विज्ञापन

शासन ने जिले को चालू वित्तीय वर्ष में 11909 शौचालयों बनाने का लक्ष्य दिया है। स्वजल समेत जल संस्थान, जल निगम, विकास विभाग, पंचायती राज विभागों को यह कार्य करने की जिम्मेदारी दी गई है। पिछले छह माह में जिले में 2228 शौचालयों ही बन सके हैं। जिलाधिकारी डा. आशीष कुमार श्रीवास्तव ने स्वच्छ भारत मिशन क्रियान्वयन और अनुश्रवण समिति की बैठक में इस पर नाराजगी जताई।
उन्होंने कहा है कि शौचालयों के निर्माण की गति काफी धीमी है। स्वजल के अधिकारियों को कड़े निर्देश दिए कि शौचालय बनाने के कार्य में तेजी लाएं। प्रत्येक माह 650 शौचालय बनाए जाएं। उन्होंने जल संस्थान के अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि जहां भी नालियां चोक हैं उन्हें ठीक कराया जाए। स्वच्छता मिशन के लिए लोगों को जागरूक करने को 26 सितंबर को जागरूकता रैली निकलेगी। स्वास्थ्य और शिक्षा विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि स्वच्छता के प्रति जागरूकता लाने को प्रतियोगिता कराएं।
विज्ञापन

पालिका के ईओ को निर्देशित किया कि नगर में जहां शौचालय नहीं बने हैं वहां सभासदों और सफाई नायकों के साथ समन्वय बनाकर शौचालय बनवाना सुनिश्चित करें। जल संस्थान, जल निगम के अधिकारियों को निर्देशित किया कि पेयजल योजनाओं को समय से पूर्ण करा लें और रिपोर्ट डीडीओ को दें। बैठक में डीडीओ डीडी पंत के अलावा जल संस्थान, जल निगम, स्वास्थ्य और शिक्षा विभाग के अधिकारी उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें