फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Almora News: प्रदेश के तीनों विश्वविद्यालयों में परिणाम जारी करने में एसएजसे विवि रहा अव्वल

विज्ञापन
विज्ञापन
अल्मोड़ा। प्रदेश के अन्य विश्वविद्यालय जहां अभी सम सेमेस्टर की परीक्षाएं कराने में जुटे हैं वहीं सोबन सिंह जीना विश्वविद्यालय ने एक नई मिसाल कायम करते हुए परीक्षाओं के परिणाम जारी करने शुरू कर दिए हैं। 17 जून को अंतिम परीक्षा संपन्न होते ही विवि ने एमएससी कंप्यूटर साइंस, आईटी, सांख्यिकी, जंतुविज्ञान और एमए मनोविज्ञान चौथे सेमेस्टर का परीक्षाफल घोषित कर दिया।
विज्ञापन

एसएजसे विश्वविद्यालय में 12 मई से स्नातक दूसरे, चौथे, छठे और स्नातकोत्तर दूसरे, चौथे सेमेस्टर की परीक्षाएं शुरू हुई थीं। परीक्षाओं में 20 हजार से अधिक विद्यार्थी शामिल रहे।
करीब एक माह तक चली परीक्षाओं के बाद विवि प्रबंधन ने परीक्षा परिणाम घोषित करने शुरू कर दिए हैं जबकि प्रदेश के अन्य विश्वविद्यालयों में अभी परीक्षाएं चल रही हैं। समय पर परिणाम जारी होने से अंतिम वर्ष के विद्यार्थियों को नौकरी के लिए आवेदन करना, प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी और दूसरे विश्वविद्यालयों में प्रवेश पाना आसान होगा। इससे पूर्व के सत्रों में विद्यार्थियों को परीक्षा देने के बाद नतीजों के लिए महीनों इंतजार करना पड़ता था। परीक्षा समाप्त होते ही परीक्षाफल जारी होने से विद्यार्थियों को राहत पहुंची।
विज्ञापन

कोट
- स्नातकोत्तर चौथे सेमेस्टर की परीक्षाओं के परिणाम जारी किए जा चुके हैं। जल्द यूजी और पीजी अंतिम वर्षों के सभी विषयों के परीक्षाफल जारी कर दिए जाएंगेे ताकि विद्यार्थियों को इंतजार न करना पड़े। - प्रो. पंकज कुमार शाह, परीक्षा नियंत्रक, एसएसजे विवि अल्मोड़ा
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें