अल्मोड़ा। धौलछीना में छह युवकों ने लाठी- डंडों से पीटकर एक युवक को गंभीर रूप से घायल कर दिया। पुलिस ने युवकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
पुलिस को दी तहरीर में ग्राम पोस्ट मनीआगर निवाासी नरेंद्र प्रसाद का कहना है कि 26 अगस्त को वह मनीआगर से अल्मोड़ा की ओर जा रहे थे। मनीआगर के पास छह लोगों की गैंग ने उनके ऊपर धारदार हथियारों और लाठी डंडों से मारपीट कर कपड़े फाड़ दिए। किसी तरह दीपक सिंह और दीपक जोशी ने बीच- बचाव कर उनको बचाया। उनके सिर पर गंभीर चोट आई हैं। पुलिस ने तहरीर के आधार पर बसंत कुमार, करन कुमार, रितीस कुमार, सतीश कुमार, अंकित कुमार, चंदन राम निवासी गड मनिआगर के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर दिया है। एसएसपी देवेंद्र पींचा का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।