फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Almora News: अल्मोड़ा में छह ग्रामीण सड़कें बंद, छह हजार लोग परेशान

Mon, 07 Aug 2023 11:26 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
विज्ञापन
अल्मोड़ा के कोटलीगूठ मोटर मार्ग से मलबा हटाती जेसीबी। संवाद - फोटो : अल्मोड़ा के कोटलीगूठ मोटर मार्ग से मलबा हटाती जेसीबी। संवाद
विज्ञापन
अल्मोड़ा। जिले में बारिश के बाद छह ग्रामीण सड़कें बंद हैं जिससे छह हजार से अधिक की आबादी को खासी दिक्कत झेलनी पड़ रही है। 20 गांवों का सड़क संपर्क कटा है और लोग पैदल सफर करने के लिए मजबूर हैं।
विज्ञापन


जिले में बारिश के बाद मलबा और बोल्डर गिरने से सौधार-पनुवाघोखन, पीपना मनहैत-डंगूला, पोखरी-मेरगांव, ध्याड़ी-भनोली, शशिखाल- तराड़ जाख, भिकियासैंण-थापला सड़कों पर आवाजाही ठप है। इस वजह से क्षेत्र के 20 गांवों का संपर्क जिले से कट गया है। सड़कों पर वाहनों के पहिए थमने से ग्रामीणों का गांवों से बाहर निकलना मुश्किल हो गया है। इन हालातों में ग्रामीण जान जोखिम में डालकर मलबे और बोल्डरों के बीच पैदल सफर करने के लिए मजबूर हैं। बीमारों को उपचार के लिए पैदल सफर कर अस्पताल पहुंचना पड़ रहा है जिससे उनकी दिक्कत बढ़ गई है। हालांकि आपदा प्रबंधन विभाग जल्द सड़कों को खोलने के दावे कर रहा है। जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी विनीत पाल ने कहा कि मलबा और बोल्डर हटाने के काम में जेसीबी जुटी हैं। जल्द सड़कों पर आवाजाही शुरू होगी। संवाद


अल्मोड़ा में बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त

अल्मोड़ा। सोमवार सुबह जिला मुख्यालय सहित अन्य हिस्सों में झमाझम बारिश हुई जिससे जनजीवन अस्त-व्यस्त रहा। सुबह के समय बारिश होने से विद्यार्थियों को खासी दिक्कत झेलनी पड़ी और उन्हें छाता के सहारे विद्यालय पहुंचना पड़ा। इस दौरान बाजारों में रौनक कम रही। लोग घरों से नहीं निकले और बाजारों में सन्नाटा पसरा रहा। दोपहर बाद बारिश थमने से लोगों ने राहत महसूस की।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें