फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Almora News: भिकियासैंण में 35 लाख से छह रास्तों का होगा कायाकल्प

Wed, 29 Oct 2025 11:36 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
अल्मोड़ा/भिकियासैंण। भिकियासैंण में छह पैदल रास्तों की दशा सुधरेगी। नगर पंचायत छह रास्तों में इंटरलॉकिंग कर नालियों का निर्माण करेगा। इससे क्षेत्र के लोगों को बदहाल रास्तों से मुक्ति मिलेगी तो आवाजाही के दौरान उन्हें चोटिल होने का खतरा भी नहीं होगा।
विज्ञापन

नगर पंचायत भिकियासैंण लंबे समय से बदहाल छह पैदल मार्गों का कायाकल्प करेगी। 35 लाख रुपये से इन क्षतिग्रस्त रास्तों पर इंटरलॉकिंग कार्य किया जाएगा। रास्तों के किनारे निकासी नालियों का भी निर्माण किया जाएगा। इससे लोगों को आवाजाही के दौरान दिक्कतों से नहीं जूझना पड़ेगा। बोर्ड बैठक में इन प्रस्तावों को मंजूरी मिल गई है। इससे अब लोगों को खतरा बने इन रास्तों से जल्द निजात मिलने की उम्मीद जगी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें