अल्मोड़ा के शहरफाटक-तरनी सड़क पर नाली निकास करती जेसीबी। संवाद
अल्मोड़ा। जिले में बारिश से छह सड़कें बंद हैं जिससे लोगों की दिक्कत बढ़ गई है। सड़कों पर आवाजाही थमने से 25 गांव अलग-थलग पड़े हैं और आठ हजार की आबादी परेशान है।
बारिश के बाद मलबा और बोल्डर गिरने से पीपना मनहैत-डंगूला, पोखरी-मेरगांव, धौलादेवी-खेती, मरचुला-स्याल्दे केदार, बल्मरा-स्याल्दे केदार,मनलधुर-नाननकोटा सड़कों पर आवाजाही ठप है। इन सड़कों पर जगह-जगह बोल्डर व मलबा गिरने से वाहनों के पहिए पूरी तरह थम गए हैं, जिससे आठ हजार लोग परेशान हैं। भारी मात्रा में मलबा गिरने से लोगों के लिए पैदल सफर करना भी मुश्किल हो गया है। ऐसे में लोग जान जोखिम में डालकर किसी तरह सफर करने के लिए मजबूर हैं। जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी विनीत पाल ने कहा कि मलबा और बोल्डर हटाने का काम जारी है। जल्द ही आवाजाही शुरू करा दी जाएगी। संवाद
17.2 एमएम बारिश हुई
अल्मोड़ा। जिले में 24 घंटों के भीतर 17.2 एमएम बारिश हुई। बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त रहा। हालांकि मंगलवार सुबह से ही मौसम खुलने से लोगों ने राहत महसूस की।