फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले में छह नए पॉजिटिव केस आने से हड़कंप

विज्ञापन
विज्ञापन
अल्मोड़ा। बुधवार को जिले में कोरोना के कुल छह मामले सामने आए हैं। देर शाम पॉजिटिव पाए गए चार लोग पिछले 24 मई को महाराष्ट्र से लौटे थे। जिसके बाद से अब तक वह अल्मोड़ा में ही संस्थागत क्वारंटीन किए गए थे। रानीखेत के दो समेत सभी छह कोरोना मरीजों को अल्मोड़ा के बेस अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती कराया गया है। अब तक जिले में कोरोना पॉजिटिव केसों की कुल संख्या 21 हो गई है, जिसमें से दो पूर्व में स्वस्थ होकर जा चुके हैं।
विज्ञापन

अल्मोड़ा जिले में कोरोना पॉजिटिव के मामले बढ़ते जा रहे हैं। बुधवार को रानीखेत तहसील के अंतर्गत दो केस आए थे। देर शाम देहरादून से जारी मेडिकल बुलेटिन में छह मामलों का खुलासा किया गया है। इस दौरान रानीखेत के दो कोरोना पॉजिटिव समेत सभी छह लोगों को बेस अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती करा दिया गया है।
अब बेस अस्पताल में कुल 19 लोगों का इलाज चल रहा है। जबकि दो अन्य लोग स्वस्थ हो चुके हैं। इधर, बुधवार को रानीखेत क्षेत्र के अलावा देर शाम पॉजिटिव पाए गए रोगियों की उम्र 23, 21, 26 और 30 वर्ष बताई जा रही है। जिनमें तीन लोग ताकुला ब्लॉक और एक द्वाराहाट ब्लॉक के हैं। जिले में लगातार बढ़ रहे कोरोना केसों से हड़कंप मचा हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें