अल्मोड़ा। जिले में मौसम ने फिर करवट बदली है। पूरे दिन बादल छाए रहे, इससे तापमान में गिरावट आई और ठंड का असर बढ़ गया। हालात यह रहे कि दूसरे ही दिन अधिकतम तापमान छह डिग्री गिर गया। पूरे दिन सर्द हवाएं चलने से लोग ठिठुरते रहे। शनिवार को जिले का अधिकतम तापमान 16 और न्यूनतम तापमान तीन डिग्री था। वहीं, रविवार को अधिकतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान तीन डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया।
रविवार सुबह से ही आसमान में हल्के बादल छाए रहे, इससे धूप का असर कम हो गया। तापमान में भी गिरावट आई और पूरे दिन सर्द हवाएं चलने से लोग परेशान रहे। बादल छाने से तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई।