स्याल्दे(अल्मोड़ा)। रामलीला कमेटी एवं व्यापार मंडल स्याल्दे की ओर से चल रही रामलीला के छठे दिन भी जारी रही। यहां शूर्पणखा के नाक काटने, खर दूषण त्रिशिरा वध, रावण शूर्पणखा संवाद, सीता हरण और जटायु मरण का मंचन किया गया।
मुख्य अतिथि विधायक प्रतिनिधि हरी राम आर्या ने मंचन का शुभारंभ किया। चंदन मनराल के निर्देशन में राम की भूमिका निभा रहे हरीश चंद लक्ष्मण दिपांशु चतुर्वेदी, सीता पियूष, शूर्पणखा प्रियंका नेगी, रावण इंदर कत्यूरा ने भूमिकाएं निभाईं।
इस मौके पर कमेटी के सदस्य हृदेश महरा, गौरीशंकर, कुंदन लाल, अशोक तिवारी, विजय उनियाल, भूपाल रावत, देव सिंह नेगी, अध्यक्ष मोहन सिंह मनराल, प्रेमगिरी गोस्वामी, खुशाल सिंह बिष्ट, चंदन राम, राजकुमार अग्रवाल, रमेश सिंह, नंदन सिंह, नरेश चंद्र, रणजीत महरा, सोनू अग्रवाल आदि उपस्थित थे।
कमेटी के सदस्यों के अनुसार इस रामलीला का मुख्य उद्देश्य राम मंदिर सौंदर्यीकरण है। इस दिशा में सभी लोग सहयोग कर रहे हैं। मंचन कार्यों के माध्यम से न केवल धार्मिक पक्ष प्रस्तुत किया जा रहा है बल्कि स्थानीय संस्कृति परंपरा को भी जीवंत किया जा रहा है।