फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्यार का बंधन: संकट के समय बहन के लिए ढाल बन जाता है भाई

Wed, 30 Aug 2023 11:47 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
विज्ञापन
आशीष की कलाई पर राखी बांधती शिक्षिका मीना।
विज्ञापन

विज्ञापन
अल्मोड़ा। एक कान्वेंट स्कूल में कार्यरत शिक्षिका मीना बगड़वाल राठौर के जीवन में भाई का विशेष स्थान है। सरहद की निगरानी में तैनात भाई से वह भले ही सैकड़ों किमी दूर रहती हों पर दिल से दोनों करीब हैं। भाई का बहन को हर क्षण सहयोग मिलता है। संकट की घड़ी में भाई ढाल बन जाता है।

शिक्षिका मीना ने बताया कि छोटा भाई आशीष बगड़वाल आईटीबीपी में एएसआई फार्मासिस्ट है। जीवन में भाई का अहम स्थान है। जब भी कोई समस्या आती है या कुछ अहम निर्णय लेने होते हैं तो भाई से चर्चा जरूर करती हैं। भाई भी संकट के समय ढाल बनकर रक्षा के लिए खड़ा रहता है। मीना ने बताया कि इस बार रक्षा बंधन पर भाई ड्यूटी पर ही तैनात रहेंगे। उन्हें राखी भेज दी है और राखी के दिन फोन कर खुशी के पल साझा करेंगी। उन्होंने कहा कि भाई अधिकतर उनसे दूर रहता है लेकिन दूरी के बावजूद दोनों भाई बहनों के मन की दूरी कभी कम नहीं हुई। आशीष ने बताया कि परिवार के संग त्योहार मनाने का मौका कम ही मिलता है। राखी पर भी बहन से मिलना नहीं होता है पर इससे कोई फर्क नहीं पड़ता है क्योंकि बड़ी बहन मीना के स्नेह की डोर उन्हें हमेशा कर्तव्य की याद दिलाती है। संवाद
विज्ञापन











रक्षा बंधन पर आज अल्मोड़ा बाजार बंद रहेगा
अल्मोड़ा। रक्षा बंधन पर्व पर बृहस्पतिवार को अल्मोड़ा बाजार बंद रहेगा। व्यापार मंडल नगर अध्यक्ष सुशील साह ने बताया कि राखी, मिठाई, सब्जी एवं दवा की दुकानें खुली रहेंगी। संवाद

राखी बनाओ प्रतियोगिता में दिखा उत्साह
द्वाराहाट (अल्मोड़ा)। डीपीएस स्कूल में बुधवार को रक्षा बंधन पर्व पर राखी बनाओ प्रतियोगिता हुई। इसमें विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया जिसमें विजेताओं को सम्मानित किया गया। प्रतियोगिता का शुभारंभ प्रधानाचार्य प्रकाश हर्बोला ने किया। उन्होंने बताया की मनमोहक राखियां बनाकर प्रतिभा का प्रदर्शन किया। इस मौके पर विद्यार्थियों ने जवानों को राखी भेजी। यहां शिक्षिका हेमा रावत, प्रियंका आर्या, मीनू तिवारी, विकास कांडपाल, तरुण पाल, नंदा बल्लभ पांडे, दीवान रौतेला आदि मौजूद रहे।। संवाद
विज्ञापन


प्रकृति संरक्षण की शपथ ली

अल्मोड़ा। सरस्वती शिशु मंदिर जीवनधाम में रक्षा बंधन पर्व मनाया गया। इस मौके पर विद्यार्थियों ने शिशु वाटिका जीवन रक्षक, प्राण वायु देने वाले वृक्षों, जल आदि को संरक्षित करने की शपथ ली। उन्होंने प्रकृति संरक्षण के लिए पेड़ और पौधों को राखी बांधकर एक दूसरे की रक्षा का वचन दिया। इस मौके पर प्रधानाचार्य पूनम जोशी, हरीश मेहता, विनोद जोशी, हरीश विष्ट, महेश जोशी, केदार मिश्रा, बबीता, रेखा, हेमा आदि मौजूद रहे।। संवाद





विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें