फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Almora News: पुण्यतिथि पर पूर्व विधायक त्रिपाठी को विभिन्न स्थानों पर दी श्रद्धांजलि

Wed, 30 Aug 2023 11:38 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
विज्ञापन
चौखुटिया में आयोजित कार्यक्रम में श्रृद्वांजलि देते यूकेडी कार्यकर्ता व व्यापारी। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
चौखुटिया (अल्मोड़ा)। प्रखर जनवादी, पूर्व विधायक व उक्रांद के थिंक टैंक स्वर्गीय विपिन त्रिपाठी की 19 वीं पुण्यतिथि पर क्रांतिवीर चौराहे पर उक्रांद कार्यकर्ताओं सहित व्यापारियों ने उनके चित्र पर माल्यार्पण कर भावपूर्ण श्रद्धांजलि दी। इधर बोनाफाइड पब्लिक हाई स्कूल एवं दिशा शिक्षण संस्थान में आयोजित कार्यक्रम में स्वर्गीय त्रिपाठी को याद कर श्रद्धा सुमन अर्पित किए।

श्रद्धांजलि कार्यक्रम में स्व. त्रिपाठी के सपने पूरा करने को राज्य की स्थाई राजधानी गैरसैंण बनाने के लिए अंतिम सांस तक संघर्ष करने का संकल्प लिया गया। क्रांतिवीर चौराहे पर हुए कार्यक्रम की अध्यक्षता यूकेडी के ब्लॉक अध्यक्ष मनोहर सिंह संगेला ने किया। वहीं जिला पंचायत उपाध्यक्ष कांता रावत ,बसन्त उपाध्याय, रामबहादुर, बालम सिंह नेगी, गजेंद्र नेगी, नारायण दत्त तिवारी, ,आनंद किरौला, भुवन कठायत, बलवंत सिंह नेगी, श्याम सिंह मेहरा, गजेंद्र सिंह बिष्ट, तारा सिंह आदि। दिशा शिक्षण संस्थान के आनंद किरौला, बोनाफाइड पब्लिक हाईस्कूल में प्रधानाचार्या लक्ष्मी जोशी और छात्र- छात्राओं ने स्वर्गीय विपिन त्रिपाठी को एक विचारक शिक्षाविद बताते हुए विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया।
विज्ञापन




पूर्व विधायक बिपिन त्रिपाठी को याद किया

अल्मोड़ा। उत्तराखंड क्रांति दल ने बुधवार को जन नेता पूर्व विधायक स्व. बिपिन त्रिपाठी की 19 वीं पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि अर्पित कर उन्हें याद किया। इस मौके पर वक्ताओं ने कहा कि राज्य आंदोलन में उनकी अहम भूमिका रही है। उन्होंने बताया की सामाजिक कार्यों में बढ़ चढ़कर भागीदारी कर समाज को आईना दिखने का काम किया हैं। स्व. त्रिपाठी के के योगदान को हमेशा याद रखा जाएगा। वहां जिला अध्यक्ष दिनेश जोशी, केंद्रीय सचिव गिरीश नाथ गोस्वामी, तनय देवड़ी, गिरीश चंद्र शाह, प्रमोद जोशी, पंकज चम्याल, कुंदन कनवाल, राजेंद्र प्रसाद, त्रिलोक सिंह, दीपक सिंह आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन



पूर्व विधायक स्व. त्रिपाठी को दी श्रद्धांजलि

द्वाराहाट (अल्मोड़ा)। पूर्व विधायक स्व. विपिन त्रिपाठी की 19वीं पुण्य तिथि पर ब्लॉक मुख्यालय गौचर स्थित शहीद स्मारक पर उन्हें श्रद्धांजलि दी गई। इस दौरान स्मारक परिसर में पौधा रोपण कर द्वाराहाट त्रिमूर्ति चौराहे तक पदयात्रा निकली। त्रिमूर्ति चौराहे पर स्व. हरी दत्त कांडपाल, मदन मोहन उपाध्याय और विपिन त्रिपाठी की प्रतिमाओं पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि दी गई। इस मौके पर वक्ताओं ने स्व. विपिन के चिपको, तराई, वन आंदोलनों समेत उनके संघर्षों को याद किया। इस मौके पर पूर्व विधायक पुष्पेश त्रिपाठी, चारु तिवारी, हेम पंत, जिला पंचायत उपाध्यक्ष कांता रावत, ज्येष्ठ प्रमुख नंदिता भट्ट, अनिल चौधरी, मधुबाला कांडपाल आदि मौजूद रहे। संवाद


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें