फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चार दिन से बंद पड़ी है सीरा थापला पेयजल योजना  

Sun, 12 May 2019 12:02 AM IST
दीपक नेगी चौखुटिया (अल्मोड़ा)।
विज्ञापन
पेयजल को लेकर ग्रामीणों का प्रदर्शन - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
 सीरा गधेरे से बनी सीरा थापला पेयजल योजना से पिछले चार दिन से पानी की आपूर्ति नहीं हो रही है। इससे आक्रोशित खनूली के ग्रामीणों ने पन्याली में एकत्रित होकर जल संस्थान के खिलाफ प्रदर्शन किया। उन्होंने इसके लिए जल संस्थान के साथ लोनिवि को भी जिम्मेदार ठहराया। 
विज्ञापन


लोगों का कहना था कि पेयजल स्रोत का पानी कम हो चुका है। इसके बाद भी जल संस्थान द्वारा वैकल्पिक व्यवस्था नहीं की जा रही है। कहा कि निर्माणाधीन टिम्टा सड़क का मलबा पेयजल स्रोत में आ गया है इससे भी योजना प्रभावित हुई है। प्रदर्शन करने वालों में प्रधान हेम उपाध्याय, ललित मोहन, प्रेमसिंह कंडारी, आदित्य पांडे, ख्यालीदत्त उपाध्याय, केशव दत्त, प्रेमसिंह भंडारी, चंदन कुमार, मुन्नी देवी, बाला देवी, अर्जुन सिंह, संदीप, विजय आदि शामिल थे। ग्रामीणों के अनुसार इस योजना से ग्राम पंचायत खनूली, मासी, डूबरी व थापला सहित कुल चार गांव प्रभावित हैं। ब्यूरो 

पेयजल टैंकर पहुंचते ही पानी के लिए उमड़ पड़ी लोगों की भीड़
अल्मोड़ा। गर्मी बढ़ने के साथ ही जिले के ग्रामीण इलाकों में पेयजल संकट बना हुआ है। जल संस्थान ने शनिवार को नगर तथा अन्य क्षेत्रों में पेयजल टैंकर से पानी वितरित किया। जिले के ग्रामीण इलाकों में भी पेयजल संकट बना हुआ है। जल संस्थान के अधिशासी अभियंता केएस खाती ने बताया कि कसारदेवी, डीनापानी, शैल बाईपास, जौहरी बाजार, बल्टा, खड़का, पहल, रानीधारा, कारखाना बाजार स्थित मजिस्द के आसपास के क्षेत्र में पेयजल टैंकर से पानी वितरित किया गया। पेयजल टैंकर के पहुंचते ही पानी लेने के लिए लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें