बीटीकेआईटी द्वाराहाट के वार्षिकोत्सव में हुए रंगारंग कार्यक्रम
द्वाराहाट (अल्मोड़ा)। बिपिन त्रिपाठी कुमाऊं प्रौद्योगिकी संस्थान (बीटीकेआईटी) का दो दिनी वार्षिकोत्सव सिंटिला मेधावियों के सम्मान और रंगारंग कार्यक्रमों के साथ संपन्न हुआ।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि बिरला इंस्टीट्यूट ऑफ़ एप्लाइड साइंसेज (बीआईएएस) के निदेशक एवं उत्तराखंड तकनीकी विश्वविद्यालय के पूर्व प्रभारी कुलपति डॉ. बीके सिंह थे। निदेशक डॉ. संतोष कुमार हपन्नावर ने कहा कि सिंटिला के आयोजन ने संस्थान की जीवंत और गतिशील भावना को मजबूत किया। वहां पर डॉ. लता बिष्ट, डॉ. राजेंद्र भारती, डॉ. रवि कुमार, डॉ. स्वाति वर्मा, डॉ. अर्चना वर्मा, डॉ. रमेश बेलवाल, डॉ. सचिन गौर थे।