फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मंदिर समिति ने अपने सिर मोल लिया पाप

Sat, 28 Mar 2015 11:24 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, भिकियासैंण (अल्मोड़ा)।
विज्ञापन
विज्ञापन
ग्रामीणों ने देघाट चैत्राष्टमी मेले में बलि के लाए भैंसों को मंदिर समिति को सौंपकर पुण्य का काम किया। मगर मंदिर समिति ने आठ भैंसों को 1.25 लाख रुपए में पशु व्यापारी को बेचकर न केवल श्रद्धालुओं की भावना से खिलवाड़ किया बल्कि अपने सिर पाप भी ले लिया। मंदिर समिति के इस कदम से ग्रामीणों में रोष व्याप्त है।
विज्ञापन


देघाट चैत्राष्टमी मेले में शुक्रवार को परिक्रमा के बाद मंदिर समिति को सौंपे गए भैंसों को बाहरी पशु व्यवसायियों को बेचे जाने से नाराज ग्रामीणों ने ट्रक में लादे गए भैंसों को उतार दिया। इस दौरान मंदिर समिति पदाधिकारियों और ग्रामीणों के बीच नोकझोंक भी हुई।

 शुक्रवार को मंदिर में पशु बलि के लिए लाए गए दस भैंसों को मंदिर की परिक्रमा के बाद ग्रामीण मंदिर समिति को सौंप गए थे। मंदिर समिति ने इन भैंसों को किसानों को पालने के लिए देने की बात कही थी। ग्रामीणों का आरोप है कि दो भैंसे तो  किसानों को दे दिए गए लेकिन आठ भैंसों को मंदिर समिति ने रामनगर के पशु व्यवसायी से 1.25 लाख रुपए में बेच दिया। शनिवार को दोपहर में जैसे ही भैंसों को ट्रक में लादा जा रहा था लोग भड़क गए और उन्होंने ट्रक में लादे गए भैंसों को बाहर निकाल लिया। ग्रामीणों ने मंदिर समिति के खिलाफ नारेबाजी कर विरोध जताया। मंदिर समिति पदाधिकारियों और ग्रामीणों के बीच तीखी नोकझोंक भी हुई।
विज्ञापन


 नारेबाजी करने वालों में भुवन चंद्र, जगदीश, भूपाल सिंह, पूरन पालीवाल, आनंद सिंह, हीरा सिंह, शंकर, भवानी दत्त, बाला दत्त, नारायण दत्त आदि शामिल थे। समाचार लिखे जाने तक भैसों को देघाट में ही रखा गया था। घटना के कुछ दूर राजस्व चौकी होने के बाद भी कोई भी राजस्व कर्मी मौके पर नहीं पहुंचा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें