फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पलायन को लेकर 23 को डढूली गांव में होगा व्यापक विचार विमर्श

विज्ञापन
विज्ञापन
रानीखेत (अल्मोड़ा)। सिलोर डीएसएमएस विकास समिति की ओर से यहां डढूली गांव में 23 फरवरी को प्रवासी-निवासी सम्मेलन होगा। डढूली और मलौटा के मध्य स्थित श्रीराम मंदिर में प्रस्तावित इस कार्यक्रम में खंडहर हो रहे भवनों वाले क्षेत्र के गांवों में प्रवासियों के बीच तालमेल बढ़ाने, उनसे पुन: गांवों की ओर लौटने-बसने, आजीविका, कृषि संरक्षण पर चर्चा होगी। इस दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रम भी होंगे।
विज्ञापन

समिति के वरिष्ठ सदस्य बिशन सिंह रौतेला ने बताया कि इस कार्यक्रम में पहाड़ से निरंतर हो रहे पलायन को रोकने पर चर्चा होगी। इसकी तैयारी शुरू कर दी गई है। बैठक में क्षेत्रवासियों, छात्रों, अभिभावकों, युवाओं, मातृशक्ति की परेशानियों को कम करने के लिए संसाधन उपलब्ध के सदुपयोग के लिए भी लोगों के सुझाव लिये जाएंगे।
भविष्य की योजना भी बनाई जाएगी। निवासियों और प्रवासियों में तालमेल बढ़ाने के लिए मई-जून में दो दिवसीय आध्यात्मिक सांस्कृतिक महोत्सव और चिंतन कार्यक्रम भी होगा। सिलोर में पहली बार हो रहे इस कार्यक्रम को लेकर लोगों में भारी उत्साह है। सीताराम, अशोक तिवारी, कमल तिवारी, हेम चंद्र तिवारी, भुवन चंद्र, प्रकाश चंद्र, पं. भास्कर शास्त्री, दीप तिवारी, दिनेश चंद्र, विनोद आदि ग्रामीण तैयारी में जुटे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें