फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तहसील नगर में रखने के लिए व्यापारियों ने चलाया हस्ताक्षर अभियान

विज्ञापन
अल्मोड़ा में हस्ताक्षर अभियान चलाते व्यापार मंडल के नगर अध्यक्ष सुशील साह और अन्य व्यापारी। संव - फोटो : ALMORA
विज्ञापन
अल्मोड़ा। पुराने कलक्ट्रेट स्थित अल्मोड़ा तहसील को नवीन कलक्ट्रेट में स्थानांतरित करने का व्यापारियों ने विरोध किया है। तहसील को दोबारा नगर में स्थापित करने के लिए नगर व्यापार मंडल ने हस्ताक्षर अभियान शुरू कर दिया है।
विज्ञापन

पुराने कलक्ट्रेट स्थित तहसील को कई माह पहले नवीन कलक्ट्रेट में स्थापित कर दिया गया था। नवीन कलक्ट्रेट नगर से काफी दूर है। इस कारण वहां आने जाने में लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। तहसील को नगर में दोबारा स्थापित करने के लिए नगर व्यापार मंडल ने शुक्रवार को धारानौला से हस्ताक्षर अभियान की शुरूआत की।
व्यापार मंडल के नगर अध्यक्ष सुशील साह ने बताया कि हस्ताक्षर अभियान नगर और नगर से सटे ग्रामीण इलाकों में चलेगा। डीएम के माध्यम से मुख्यमंत्री को समस्या से अवगत कराया जाएगा। कमिश्नर से भी इस मामले में बात की जाएगी, इसके बाद भी समस्या का समाधान न हुआ तो व्यापार मंडल सभी संगठनों को साथ लेकर आंदोलन करने को बाध्य होगा।
विज्ञापन

अभियान में डे केयर सेंटर के लक्ष्मण ऐठानी, पीतांबर पांडे, डॉ. जेसी दुर्गापाल, आनंद बगडवाल, त्रिलोचन जोशी, केवल सती, शोभा जोशी, घनश्याम गुरुरानी, मनोहर नेगी, प्रताप सत्याल, मनोज सनवाल आदि शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें