फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महंगाई के विरोध में युकां का हस्ताक्षर अभियान शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
अल्मोड़ा। बढ़ती महंगाई और पेट्रोलियम पदार्थों के दामों में बढ़ोतरी के विरोध में युवा कांग्रेस ने हस्ताक्षर अभियान शुरू कर दिया है। युकां नेता वैभव पांडे और सोमेश्वर विधानसभा क्षेत्र अध्यक्ष ललित फर्त्याल के नेतृत्व में हस्ताक्षर अभियान चलाया गया।
विज्ञापन

इस मौके पर वक्ताओं ने आरोप लगाया कि मुख्यमंत्री युवाओं को नौकरी देने की कोरी घोषणाएं कर रहे हैं। वास्तविकता यह है कि पिछले तीन साल से भाजपा सरकार ने कोई भी नियुक्त नहीं निकाली है। कोरोना काल में सरकार को महंगाई से जनता को निजात दिलानी चाहिए, लेकिन महंगाई आसमान छू रही है। पेट्रोलियम पदार्थों के दाम लगातार बढ़ रहे हैं। महंगाई पर अंकुश लगाने में डबल इंजन की सरकार विफल साबित हो रही है।
सरकार को कोरना माहमारी के दौर में जनता के हित में कदम उठाने चाहिए, लेकिन डबल इंजन की सरकार को जनता की कोई परवाह नहीं है। बढ़ती महंगाई से जनता परेशान है। कार्यक्रम में कांग्रेस नगर अध्यक्ष पूरन रौतेला, संगम पांडे, राजीव कर्नाटक, दीपक साह, विनोद वैष्णव, दीपांशु पांडे, फाकिर खान, छात्रसंघ कोषाध्यक्ष राहुल अधिकारी, मदन डांगी, उज्जवल जोशी, देवाशीष साह, कमल कोरंगा, रितिक नयाल, मयंक मटियानी, हिमांशु बिष्ट, नवीन नेगी, ध्रुव कुमार, अर्पित वर्मा, भरत मेहता, आशु साह, सूरज कुमार, करन बिष्ट, अजय पवार आदि ने भाग लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें