फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूजर चार्ज के विरोध में व्यापारियों का हस्ताक्षर अभियान शुरू

विज्ञापन
अल्मोड़ा में यूजर चार्ज के विरोध में हस्ताक्षर करता एक व्यापारी। - फोटो : ALMORA
विज्ञापन
अल्मोड़ा। नगर पालिका की ओर से यूजर चार्ज लगाए जाने के विरोध में नगर व्यापार मंडल के आह्वान पर व्यापारियों ने शुक्रवार से हस्ताक्षर अभियान शुरू कर दिया है। नगर के खजांची बाजार से शुरू हुआ हस्ताक्षर अभियान रैमजे इंटर कालेज के समीप तक चलाया गया। पहले दिन अभियान के तहत 350 व्यापारियों ने यूजर चार्ज लगाए जाने के विरोध में अपने हस्ताक्षर किए।
विज्ञापन

इस मौके पर वक्ताओं ने यूजर चार्ज वापस लेने की मांग की। उन्होंने कहा कि पालिका प्रशासन द्वारा व्यापारियों से कई तरह के चार्ज वसूले जा रहे हैं। इसके बावजूद उन्हें बेहतर सुविधा नहीं दी जा रही है। महिला व्यापारियों के लिए बाजार में एक भी महिला शौचालय नहीं बन सका है। अभियान के तहत तीन हजार व्यापारियों से हस्ताक्षर कराने का लक्ष्य है। बताया गया कि शनिवार से विभिन्न वार्डों में छह टीमों ने अभियान चलाया। वहां व्यापार मंडल नगर अध्यक्ष सुशील साह, उपाध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद, प्रतेश पांडे, कोषाध्यक्ष कार्तिक साह, उप सचिव राहुल बिष्ट, अमन नज्जौन, सूरज साह, पूर्व महासचिव मनोज पवार, पूर्व महामंत्री मनीष जोशी, राम अवतार आदि शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें