फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Almora News: श्री राम ने किया ताड़का का वध

Mon, 10 Nov 2025 12:17 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
स्याल्दे (अल्मोड़ा)। स्याल्दे में आयोजित रामलीला में द्वितीय दिवस पर श्री राम ने ताड़का का वध किया। ऋषि विश्वामित्र ने यज्ञ की रक्षा के लिए राजा दशरथ से राम और लक्ष्मण को मांगा। राजा दशरथ पहले संकोच कर रहे थे, लेकिन गुरु वशिष्ठ के समझाने के बाद वे दोनों भाइयों को विश्वामित्र के साथ भेजने के लिए मान गए। विश्वामित्र के साथ जाकर राम ने ताड़का और सुबाहु जैसे राक्षसों वध का वध किया।
विज्ञापन

इसके बाद राम लक्ष्मण गुरु विश्वामित्र के साथ जनक पूरी पहुंचे। मंचन में सभी पात्रों ने अच्छा अभिनय रहा। रामलीला मंचन देखने दर्शकों की भीड़ रही। इस मौके पर कमेटी के सदस्य हिद्येश मेहरा, गौरीशंकर, देव सिंह नेगी, कमेटी अध्यक्ष मोहन सिंह मनराल, राजकुमार अग्रवाल, रमेश सिंह, नंदन सिंह, नरेश चंद्र, रणजीत महरा, सोनू अग्रवाल सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें