अल्मोड़ा मालरोड में एक दुकान से मिठाई का सेंपल लेती संयुक्त टीम।
- फोटो : ALMORA
अल्मोड़ा। डीएम नितिन सिंह भदौरिया के निर्देश पर खाद्य विभाग की टीम ने नगर के विभिन्न स्थानों में छापेमारी की और मावा, बाल मिठाई आदि के सैंपल जांच के लिए लिए। इस दौरान दो दुकान स्वामियों को बासी मिठाई रखने पर नोटिस भी दिया गया।
खाद्य सुरक्षा अधिकारी अभय सिंह, कानूनगो कुंदन सिंह नयाल, पटवारी महेंद्र बिष्ट की टीम ने सोमवार को नगर के मालरोड, धारानौला और लोधिया में दो दर्जन से अधिक दुकानों का निरीक्षण किया और बासी मिठाई बेचने पर धारानौला में दो व्यापारियों को नोटिस भी दिया।
इससे पूर्व मालरोड, लोधिया और धारानौला में अभियान चलाने हुए तीन मिठाई विक्रेताओं के यहां से मावा, बाल मिठाई और सिंगोड़ी के सैंपल जांच के लिए लिए। इधर डीएम नितिन सिंह भदौरिया ने खाद्य सुरक्षा विभाग को दीपावली पर्व को देखते हुए जिले भर में अभियान चलाने और एक्सपायरी तिथि का सामान बेचने, बासी खाद्य सामग्री बेचने और नकली मिठाई आदि बेचने पर कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।