फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

‘शोला’ न बन जाए चिंगारी

Thu, 12 Mar 2015 11:48 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, रानीखेत (अल्मोड़ा)।
विज्ञापन
विज्ञापन
अराजक तत्वों की कारस्तानी कहीं सदर बाजार पर भारी न पड़ जाए। कोतवाली के ठीक नीचे स्थित इस इलाके में अज्ञात लोग रात को कूड़ेदानों में आग लगा जाते हैं। व्यापारी परेशान हैं, कहीं कूड़ेदान से उठी चिंगारी बाजार में हादसे का सबब न बन जाए। उन्होंने पुलिस और कैंट प्रशासन से ऐसे तत्वों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन


सदर बाजार अल्मोड़ा अरबन को-आपरेटिव बैंक लाइन से केमू स्टेशन की तरफ करीब 25 दुकानें और आवासीय भवन हैं। इसी स्थान पर दोपहिया वाहन भी खड़े रहते हैं। व्यापारी विनोद तिवारी ने बताया एक सप्ताह से रात के समय अज्ञात लोग कूड़ेदान में कूड़े में आग लगा जाते हैं। इससे हादसे का अंदेशा बना हुआ है। व्यापारी चंदन पांडे ने बताया कूड़ेदान के करीब से हाईटेंशन लाइन गुजर रही है, जल्द इस पर कदम नहीं उठाया गया तो बड़े हादसे से इंकार नहीं किया जा सकता।
विज्ञापन


इधर, एसएसआई विनोद फर्त्याल ने बताया सूचना मिली है, आग लगाने वालों की पहचान कर सख्त कार्रवाई की जाएगी।
फोटो: 12 आरकेटी 4, 5पी: सदर बाजार रानीखेत में इस तरह कूड़ेदानों को किया जा रहा है आग के हवाले।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें