फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूर्व पालिकाध्यक्ष शोभा की समर्थकों संग कांग्रेस में वापसी

विज्ञापन
कांग्रेस में शामिल हुई पूर्व पालिका अध्यक्ष शोभा जोशी का स्वागत करते हुए पूर्व सीएम हरीश रावत - फोटो : ALMORA
विज्ञापन
अल्मोड़ा। पूर्व पालिकाध्यक्ष शोभा जोशी ने कांग्रेस में वापसी की है। उन्होंने देहरादून में कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल के नेतृत्व में नगर के व्यवसायी प्रकाश रावत के साथ पार्टी की सदस्यता ली। पूर्व सीएम हरीश रावत समेत अन्य कांग्रेसियों ने दोनों का माल्यार्पण कर स्वागत किया। कांग्रेस नेता और पूर्व पालिकाध्यक्ष स्व. विजय जोशी के निधन के बाद उनकी पत्नी शोभा जोशी दो बार अल्मोड़ा पालिका की अध्यक्ष रही हैं। उन्होंने पालिका अध्यक्ष का चुनाव निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में जीता था। वह विभिन्न जन संगठनों के साथ भी जुड़ी रही। शोभा 15 अगस्त 2011 को अमिताभ बच्चन के प्रसिद्ध शो कौन बनेगा करोड़पति में भी आ चुकी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें