कैड़ारौ घाटी खेल एवं सांस्कृतिक मंच के बैनर तले सुदूरवर्ती पारकोट के मार्कण्डेश्वर मंदिर में शिवरातर्रि महोत्सव शुरू हो गया है। मुख्य अतिथि ब्लाक प्रमुख ममता रावत ने कहा कि महोत्सवों के माध्यम से जहां संस्कृति का संरक्षण होता है वहीं युवाओं में भी प्राचीन संस्कृति का बोध होता है। इस अवसर पर रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों का सिलसिला भी शुरू हुआ।
पारकोट मार्कण्डेश्वर मंदिर सभागार में महोत्सव को लेकर स्थानीय नागरिकों में भारी उत्साह देखा गया, महोत्सव के लिए सुबह से ही आसपास के ग्रामीणों की भीड़ लगनी शुरू हो गई थी। यह महोत्सव यहां हर साल आयोजित होता है। यहां बच्चों के बीच सांस्कृतिक प्रतियोगिताएं भी होती हैं। पूर्व प्रमुख राजेंद्र किरौला की अध्यक्षता में कार्यक्रम का शुभारंभ ब्लॉक प्रमुख ममता भट्ट ने किया। उन्होंने बच्चों द्वारा प्रस्तुत कार्यक्रमों की सराहना की।
विशिष्ट अतिथि भाजपा जिलाध्यक्ष अनिल शाही ने कहा कि मेले और महोत्सव संस्कृति का वाहक होती हैं। उन्होंने संस्कृति के संरक्षण के लिए सभी से मिलजुलकर आगे आने का आह्वान किया। छात्र-छात्राओं ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों के माध्यम से समां बांध दिया। समारोह में ललित कैड़ा, महेश कैड़ा, मदन मोहन तिवारी, कैलाश शाह, महेंद्र नेगी सहित भारी संख्या में लोग मौजूद थे।
\