फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांवड़ियों ने किया भगवान शंकर का जलाभिषेक

Sun, 21 Aug 2016 11:56 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, सोमेश्वर (अल्मोड़ा)।
विज्ञापन
शिवभक्त लाए कांवड़ - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
सोमेश्वर (अल्मोड़ा)। हरिद्वार से कांवड़ लेकर 51 सदस्यीय दल सोमेश्वर पहुंचा। कांवड़ियों ने यहां शिव मंदिर में भगवान शंकर का जलाभिषेक किया और रविवार सुबह बागेश्वर को रवाना हुए। नौ अगस्त को हरिद्वार से चला 51 सदस्यीय कांवड़ियों का दल शनिवार शाम सोमेश्वर पहुंचा। उन्होंने सोमेश्वर शिव मंदिर में भगवान शंकर का जलाभिषेक किया और रात में भजन, कीर्तन किए।
विज्ञापन


इसके बाद कांवड़िये रविवार सुबह गरुड़ के लिए रवाना हुए। धनंजय महाराज, शंकर गिरि महाराज कांवड़ियों के दल का नेतृत्व कर रहे हैं। दल में गरुड़, कौसानी, बागेश्वर, नैनीताल आदि क्षेत्रों के कांवड़िये शामिल हैं। सोमेश्वर पहुंचने पर दल का बजरंग दल, विहिप कार्यकर्ताओं और लोगों ने स्वागत किया। यह दल बागेश्वर जिले के कुकुड़ामाई मंदिर जाकर गंगा जल से जलाभिषेक करेगा।
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें