फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जीडी बिड़ला क्रास कंट्री में शिवम अधिकारी और देवेश ने मारी बाजी

विज्ञापन
जीडी बिड़ला स्कूल से क्रास कंट्री को हरी झंडी दिखाते प्राचार्य। संवाद - फोटो : RANIKHET
विज्ञापन
रानीखेत (अल्मोड़ा)। जीडी बिड़ला मेमोरियल स्कूल में क्रॉस कंट्री का आयोजन किया गया। वरिष्ठ प्राचार्य मो. आसिम अली ने क्रास कंट्री को हरी झंडी दिखाई। वरिष्ठ वर्ग में सात किमी की क्रॉस कंट्री को 26 मिनट में पूरी कर शिवम अधिकारी पहले स्थान पर रहे जबकि कनिष्ठ वर्ग की दो किमी दौड़ को देवेश नैनवाल ने 15 मिनट में पूरा कर पहला स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन

प्रतियोगिता दो चरणों में कराई गई। पहले चरण में वरिष्ठ वर्ग के 80 छात्रों को विद्यालय से रवाना किया गया, इसके बाद कनिष्ठ वर्ग के प्रतिभागियों को दौड़ के लिए रवाना किया गया। वरिष्ठ वर्ग में मानस नैनवाल ने 26.21 मिनट में दौड़ पूरी कर दूसरे तथा गौरव तिवारी ने 26.34 मिनट में दौड़ पूरी कर तीसरा स्थान प्राप्त किया।
कनिष्ठ वर्ग के लिए आयोजित दो किमी की इस दौड़ में देवेश नैनवाल पहले स्थान पर रहे। 15.2 मिनट में पहुंचे रजत पांडे दूसरे तथा 15.36 मिनट में पहुंचे अर्णव चौरसिया तीसरे स्थान पर रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें