फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कलश यात्रा के साथ शिव मंदिर में शिव महापुराण शुरू

Tue, 21 Feb 2017 09:40 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, अल्मोड़ा।
विज्ञापन
कलश यात्रा निकालतीं महिलाएं। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
 शिव मंदिर सोमेश्वर में संगीतमयी श्री शिवमहापुराण कथा शुरू हो गई है। कथा के शुभारंभ अवसर पर प्रात: महिलाओं ने कलश यात्रा निकाली।      
विज्ञापन

सुबह कलश यात्रा शिव मंदिर से शुरू होकर सोमेश्वर बाजार होते हुए वापस मंदिर पहुंचकर समाप्त हुई। महिलाओं ने ब्रह्मकपाल से कलश में पानी भरकर शिवलिंग पर अर्पित किया। क्षेत्र के गांवों की महिलाओं ने कलश यात्रा में बढ़-चढ़कर भाग लिया। अपराह्न एक बजे से भागवत कथा शुरू हुई। व्यास कैलाश चंद्र तिवारी ने कहा कि भगवान शिव भक्तों की मनोकामना पूर्ण करते हैं।      
विज्ञापन

कथा के यजमान रमेश सिंह बोरा के अलावा  पुजारी राम भारती, चंदन भारती, रमेश भारती आदि मौजूद थे। आयोजकों ने क्षेत्रीय जनता से अधिक से अधिक संख्या में शिव पुराण सुनने के लिए पहुंचने का आह्वान किया। राम भारती ने बताया कि शिव पुराण का पारायण तीन मार्च को होगा।       
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें