अल्मोड़ा में मंदिर पर जलाभिषेक करती महिलाएं
- फोटो : अमर उजाला
सावन से पहले सोमवार को आज शिव मंदिरों में पूजा अर्चना करने के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ लगी रही। अल्मोड़ा नगर के शिव मंदिरों के अलावा जागेश्वर धाम, सोमेश्वर स्थित शिव मंदिर समेत अन्य मंदिरों में काफी संख्या में श्रद्धालुओं ने भगवान शंकर का जलाभिषेक किया।
नगर में बद्रेश्वर, नंदादेवी शिव मंदिर, सिद्धेश्वर मंदिर, विश्वनाथ शिव मंदिर समेत उल्का देवी, रघुनाथ मंदिर, मुरली मनोहर, पातालेदवी स्थित शिव मंदिर आदि मंदिरों में श्रद्धालुओं ने पूजा अर्चना की।
उधर जागेश्वर धाम में तड़के से ही श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा। आसपास के गांवों के गांवों के अलावा बाहरी क्षेत्रों से काफी संख्या में श्रद्धालु पूजा अर्चना करने पहुंचे। कई लोगों ने पार्थिव पूजन भी किया। उधर सोमेश्वर स्थित शिव मंदिर में सुबह से ही भक्तों की भीड़ रही। भगवान शंकर को जल चढ़ाया और पूजा अर्चना की। सुबह चार बजे से ही महिलाओं की मंदिर में कतार लगनी शुरू हो गई थी।