फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फर्जी प्रमाण पत्र मिलने के बाद ताड़ीखेत की शिक्षा मित्र को किया बर्खास्त

विज्ञापन
विज्ञापन
रानीखेत (अल्मोड़ा)। फर्जी प्रपत्रों के माध्यम से नौकरी प्राप्त करने वाली ताड़ीखेत विकासखंड के एक विद्यालय की शिक्षा मित्र को मुख्य शिक्षा अधिकारी के निर्देश के बाद खंड शिक्षा अधिकारी एसएस बिष्ट ने बर्खास्त कर दिया है। बता दें कि उत्तराखंड विद्यालयी शिक्षा परिषद रामनगर की जांच में अंकपत्र अवैध बताए गए थे। इसके बाद जांच पड़ताल के बाद शिक्षा मित्र के प्रमाणपत्र फर्जी पाए गए थे। राजकीय प्राथमिक विद्यालय मनारी में तैनात शिक्षा मित्र पुष्पा बुधानी की अंकतालिका फर्जी पाए जाने के बाद विभाग ने उसे 20 दिसंबर को मूल प्रमाणपत्रों के साथ जिला मुख्यालय अल्मोड़ा बुलाया था। जांच में शिक्षा मित्र की अंक तालिका फर्जी पाई गई। इधर, खंड शिक्षा अधिकारी एसएस बिष्ट ने बताया कि मुख्य शिक्षा अधिकारी के निर्देश के बाद शिक्षा मित्र को बर्खास्त कर दिया गया है। विभागीय आदेशों के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें