निर्मला को मिलेगा शैलेश मटियानी पुरस्कार
- फोटो : GARUD
गरुड़ (बागेश्वर)। जूनियर हाईस्कूल मन्यूड़ा की सहायक अध्यापिका निर्मला आर्या का शैलेश मटियानी पुरस्कार के लिए चयन हुआ है। निर्मला को प्राथमिक शिक्षा, पर्यावरण और समुदाय के साथ नेक काम करने पर दो साल पूर्व राज्यपाल शिक्षक पुरस्कार भी मिला चुका है। वह मिशन शिक्षण संवाद की प्रदेश सदस्य भी हैं। निर्मला के चयन पर सीईओ पद्मेंद्र सकलानी, बीईओ यूएस रावत, शिक्षक उमेश जोशी, नीरज पंत, दलीप भाकुनी, शंकर टम्टा, डीएल वर्मा आदि ने खुशी जाहिर की है।