भिकियासैंण में वॉलीबॉल टूर्नामेंट की विजेता टीम को पुरस्कार देते अतिथि।
- फोटो : ALMORA
भिकियासैंण। बाबा बाड़नाथ प्रथम वॉलीबाल टूर्नामेंट के फाइनल में शिवमाही देहरादून की टीम ने नौला की टीम को 3-1 से हराकर फाइनल मुकाबला जीत लिया।
शिवमाही ने पहले सेट को 25-20 से जीतकर अपना दावा मजबूत कर लिया था, लेकिन नौला ने 27-25 से दूसरा सेट जीत लिया। अब मुकाबला बराबरी पर होने से दोनों ही टीमों के लिए चुनौती बन गई थी। तीसरे और चौथे सेट को देहरादून ने 25-18, 25-17 से जीतकर फाइनल मुकाबला अपने नाम कर लिया। मैन आफ द मैच देहरादून के शाहरुख, बेस्ट डिफेंसर नौला के ऋषभ, बेस्ट सर्विस मैन नौला के विशाल और बेस्ट स्पाइकर नौला के बादशाह को चुना गया।
दीपक बिष्ट ने विजेता टीम को 21 हजार रुपये और उपविजेता टीम को सोबन सिंह मनराल ने 11 हजार रुपये दिए। विजेता और उपविजेता टीम को राम अवतार अग्रवाल की ओर से ट्राफियां दी गईं। वहां यशपाल सिंह बिष्ट, कमलाकांत मठपाल, आनंद नाथ, विनोद सतपोला, नगर पंचायत अध्यक्ष अंबुली देवी, दरबान सिंह, बालम नाथ, दीपक बिष्ट आदि थे। (संवाद)