फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Almora News: शैली सेवन ने जीती टी-10 क्रिकेट प्रतियोगिता

Mon, 24 Jun 2024 02:26 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
विज्ञापन
रैमजे खेल मैदान में फाइनल मुकाबले की विजेता टीम ट्राफी के साथ। 
विज्ञापन
अल्मोड़ा। एनटीडी स्थित रैमजे खेल मैदान में आयोजित स्व. योगेश तिवारी टी-10 नाइट क्रिकेट प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला शैली सेवन और ब्लू बर्ड्स के बीच खेला गया। शैली सेवन ने शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए 29 रनों से मैच जीतकर ट्रॉफी अपने नाम की।
विज्ञापन


प्रतियोगिता के फाइनल मैच का शुभारंभ मुख्य अतिथि पूर्व दर्जा मंत्री बिट्टू कर्नाटक ने किया। उन्होंने खिलाड़ियों का परिचय प्राप्त कर मैच शुरू कराया। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी शैली सेवन की टीम ने निर्धारित 10 ओवर में 80 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी ब्लू बर्ड्स की टीम 51 रनों पर ही सिमट गई और शैली सेवन ने 29 रनों से मैच जीतकर ट्रॉफी पर कब्जा जमाया।
लोकेश रावत को बेस्ट बैट्समैन और मैन ऑफ द सिरीज चुना गया। करन शैली मैन ऑफ द मैच रहे, कुनाल शर्मा बेस्ट बॉलर और भानु शर्मा बेस्ट फील्डर चुने गए। गिरीश धवन ने मैच का आंखों देखा हाल सुनाया। मुख्य अतिथि ने विजेता और उपविजेता टीम को ट्रॉफी और नकद पुरस्कार राशि देकर सम्मानित किया। इस मौके पर मनोज सनवाल, राजेंद्र गुरुरानी, महेंद्र बिष्ट, विनोद तिवारी, रोहित शैली, भुवन तिवारी, नितिन गुप्ता, आबिद अली आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें