फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Almora News: शशिखाल-कोटेश्वर पेयजल योजना ठप, 20 हजार आबादी पर गहराया पेयजल संकट

Tue, 26 May 2026 11:16 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
मौलेखाल( अल्मोड़ा)। सल्ट क्षेत्र की सबसे बड़ी शशिखाल-कोटेश्वर पंपिंग पेयजल योजना की दोनों मोटरों में तकनीकी खराबी आने से बीते तीन दिनों से पेयजल आपूर्ति पूरी तरह ठप पड़ी हुई है। भीषण गर्मी के बीच योजना से जुड़े दर्जनों गांवों की करीब 20 हजार आबादी गंभीर पेयजल संकट का सामना कर रही है।
विज्ञापन


पेयजल आपूर्ति बाधित होने से शशिखाल, मौलेखाल, खुमाड़, तहसील चौक, पोखरी, देवालय, हिनौला, जालीखान, कवराढैय्या, धौपड़ी, घचकोट, मैहरखेत, मैठाणी, सोली, चमकना, थलामनराल, भ्यांगी, धुरा, बसोली और झड़गांव समेत कई गांवों में लोगों को प्राकृतिक स्रोतों और नौलों का सहारा लेना पड़ रहा है। गर्मी बढ़ने के कारण अधिकांश जलस्रोतों में भी पानी कम होने लगा है, जिससे ग्रामीणों की परेशानियां लगातार बढ़ती जा रही हैं। जानकारी के अनुसार कोटेश्वर स्थित पंपिंग स्टेशन में पानी लिफ्ट करने के लिए तीन मोटरें लगी हैं। इनमें से दो मोटर तकनीकी खराबी के कारण बंद हो चुकी हैं, जबकि तीसरी मोटर भी अन्य कारणों से पानी लिफ्ट नहीं कर पा रही है। इसके चलते पूरी पेयजल योजना प्रभावित हो गई है। ग्रामीणों का कहना है कि लगातार तीन दिनों से पानी नहीं आने से रोजमर्रा के कार्य प्रभावित हो रहे हैं। लोगों को दूर-दराज के स्रोतों से पानी ढोना पड़ रहा है। आशंका जताई जा रही है कि मोटरों की मरम्मत होने तक अगले दो दिन और समस्या बनी रह सकती है। ग्रामीणों ने जल निगम से जल्द खराब मोटरों की मरम्मत कर पेयजल आपूर्ति सुचारू करने की मांग की है, ताकि भीषण गर्मी में लोगों को राहत मिल सके।

कोट

दो पम्प में तकनीकी ख़राबी के चलते पेयजल आपूर्ति बाधित हुई है। नये पंप की व्यवस्था की जा रही है। जल्द ही पेयजल आपूर्ति सुचारू हो जायेगी। - अरविंद नेगी, सहायक अभियंता यांत्रिकी विभाग
विज्ञापन

कोट
योजना से जुड़ी मोटरों में ख़राबी आने से पेयजल आपूर्ति बाधित हुई है। यांत्रिकी विभाग के अधिकारियों से बात हुई है जल्द समस्या का समाधान कर पंपिंग शुरू कर दी जायेगी। - समीर प्रताप, अधिशासी अभियंता, जल निगम
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें