फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूर्व विधायक शर्मा को मनाने पहुंचे प्रदेश अध्यक्ष अजय भट्ट

Fri, 20 Jan 2017 10:25 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, अल्मोड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन
 भाजपा प्रदेश अध्यक्ष और नेता प्रतिपक्ष अजय भट्ट ने अल्मोड़ा पहुंचकर टिकट नहीं मिलने से नाराज पूर्व विधायक कैलाश शर्मा के आवास में जाकर उनसे काफी देर तक वार्ता की और उन्हें मनाने का प्रयास किया। बाद में श्री भट्ट ने उम्मीद जताई कि कैलाश शर्मा शीघ्र ही पार्टी के लिए पूरी ताकत के साथ काम करना शुरू कर देंगे। 
विज्ञापन


श्री भट्ट ने कहा कि टिकट एक ही व्यक्ति को मिल सकता है और इस समय प्रदेश को बचाना पहली प्राथमिकता होनी चाहिए। श्री भट्ट ने कहा कि पूर्व विधायक कैलाश शर्मा को मनाने की पूरी कोशिश की जाएगी। श्री शर्मा पार्टी में महत्वपूर्ण पदों पर काम कर चुके हैं और उम्मीद है कि जल्द ही वह पार्टी प्रत्याशी के प्रचार में जुट जाएंगे। उन्होंने कहा कि टिकट वितरण से जहां भी कार्यकर्ता नाराज हैं उनसे वार्ता करके शीघ्र ही सब कुछ ठीक हो जाएगा। उन्होंने यह भी कहा कि जो भी कार्यकर्ता पार्टी के खिलाफ काम करेगा, यह माना जाएगा कि वह कांग्रेस का समर्थन कर रहा है।  


उधर फिलहाल कैलाश शर्मा ने कहा कि उन्होंने अपनी शिकायतें प्रदेश अध्यक्ष श्री भट्ट के सामने रखी हैं और श्री भट्ट ने सभी मुद्दों पर विस्तार से वार्ता की है। प्रदेश अध्यक्ष से वार्ता के बाद श्री शर्मा ने चुनाव लड़ने के संबंध में स्पष्ट कुछ नहीं कहा। उन्होंने कहा कि अपने समर्थकों और शुभचिंतकों से बातचीत के बाद वह इस बारे में फैसला करेंगे।  
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें