फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मां का सजा दरबार, भक्त भी दर्शन करने को बेकरार

विज्ञापन
नवरात्रि की पूर्व संध्या पर अल्मोडा के चौघानपाटा में बिजली की सतरंगी रोशनी में जममगाता दुर्गा प? - फोटो : ALMORA
विज्ञापन
अल्मोड़ा। शारदीय नवरात्र आज 17 अक्तूबर से शुरू होने जा रहे हैं। नवरात्र की तैयारियां पूरी हो गई है। शहर में 10 स्थानों पर दुर्गा पंडाल सजाए गए हैं। कोरोनाकाल में भी नवरात्र को लेकर लोगों आस्था और उत्साह बना है। नगर के चौघानपाटा, लक्ष्मेश्वर, पातालदेवी, लाला बाजार, गंगोला मोहल्ला, धारानौला, राजपुरा, अफसर कॉलोनी, खत्याड़ी, ढूंगाधारा में दुर्गा महोत्सव का आयोजन होता है। शनिवार को इन स्थानों पर दुर्गा पंडालों को आकर्षक ढंग से सजाया गया। शाम होते ही दुर्गा पंडाल बिजली की मालाओं से जगमगा उठे। कहीं भक्तों को दुर्गा पंडाल में आने की अनुमति है तो कहीं दूर से ही दर्शन करने की व्यवस्था की गई है। दुर्गा पंडालों को पूजा से पहले और इसके बाद सैनिटाइज किया जाएगा। इसके लिए दुर्गा महोत्सव समितियों ने पुख्ता इंतजाम किए हैं। दशहरा महोत्सव समिति के अध्यक्ष अजीत कार्की ने बताया कि दुर्गा पंडालों में जगराता, भागवत आदि नहीं होंगे।
विज्ञापन

नगर के दुर्गा पंडालों की झलक
गंगोला मोहल्ला- सुबह आठ बजे से पूजा अर्चना शुरू होंगे। श्रद्धालुओं को दुर्गा पंडाल में प्रवेश करने की अनुमति नहीं है, वह बाहर से ही मां भवानी के दर्शन करेंगे। गंगोला मोहल्ला दुर्गा महोत्सव समिति के वकुल साह ने बताया कि पंडाल में कुछ लोग ही भजन कीर्तन करेंगे। पंडाल को प्रतिदिन पूजा से पहले और बाद में सैनिटाइज किया जाएगा।
चौघानपाटा- चौघानपाटा स्थित सतीश चंद्र जोशी पार्क में दुर्गा पंडाल सजा है। यहां सुबह आठ बजे से पूजा अर्चना होगी। चौघानपाटा दुर्गा महोत्सव समिति के भैरव गोस्वामी ने बताया कि सामाजिक दूरी का पालन करते हुए लोगों को दर्शन की अनुमति दी जाएगी। पूजा स्थल पर सैनिटाइज मशीन लगायी जाएगी।
विज्ञापन

राजपुरा- कोविड-19 के खौफ के चलते राजपुरा में इस बार दुर्गा प्रतिमा की स्थापना नौवे दिन की जाएगी। दुर्गा महोत्सव समिति के किशन लाल ने बताया कि कोरोना के चलते यह निर्णय लिया गया। शनिवार को पूजा स्थल की सफाई कर सैनिटाइज किया जाएगा। नियमों का पालन होगा।
दूंगाधारा- दुर्गा पंडाल ढूंगाधारा में सुबह सात बजे से पूजा अर्चना होगी। शाम को भजन संध्या होगी। दुर्गा महोत्सव समिति के कमल बिष्ट ने बताया कि पंडाल में कोविड-19 के नियमों को लेकर पोस्टर चस्पा किए गए हैं। शासन की गाइड लाइन का सख्ती से पालन किया जाएगा।
लक्ष्मेश्वर- दुर्गा पंडाल को आकर्षक तरीके सजा दिया गया है। सुबह साढ़े नौ बजे से पूजा अर्चना होगी। दुर्गा समिति के अमित साह मोनू ने बताया कि विधानसभा उपाध्यक्ष रघुनाथ सिंह चौहान शनिवार को शुभारंभ करेंगे।
नंदादेवी- दुर्गा पंडाल नंदादेवी में सुबह 11 बजे से पूजा अर्चना होगी। श्रद्धालु दूर से ही मां के दर्शन करेंगे। दुर्गा महोत्सव समिति के रक्षित साह ने बताया कि कोरोना को देखत हुए बेरिकेडिंग की गई है। माता की मूर्ति के समीप पारदर्शी प्लास्टिक की पन्नी लगाई गई है।
न्यू इंदिरा कालोनी खत्याड़ी- कोरोना के चलते सिमकनी मैदान में इस बार दुर्गा महोत्सव भव्य तरीके से नहीं मनाया जाएगा। इस बार मां दुर्गा की छोटी मूर्ति स्थापित की जाएगी। राजेश अल्मियां ने बताया कि पंडाल में एक बार में पांच-पांच लोग ही दर्शन कर सकेंगे।
धारानौला- धारानौला में छोटा पंडाल बनाया गया है। पूजा सुबह दस बजे से पूजा अर्चना होगी। दुर्गा महोत्सव समिति के राजेंद्र तिवारी ने बताया कि पंडाल में आने वाले सभी श्रद्धालुओं की थर्मल स्क्रीनिंग की जाएगी।
पातालदेवी- पातालदेवी में दुर्गा महोत्सव की तैयारियां चल रही हैं। शनिवार को पूजा अर्चना कर मूर्ति की स्थापना की जाएगी। पूजा स्थल पर सामाजिक दूरी का पालन किया जाएगा।
अफसर कॉलोनी- अफसर कालोनी में महोत्सव की तैयारियां जोरशोर से चल रही हैं। आयोजन समिति ने बताया कि शासन की गाइड लाइन का सख्ती से पालन होगा। पूजा स्थल पर सामाजिक दूरी का पालन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें