फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शारदा पब्लिक स्कूल का तीन दिनी वार्षिकोत्सव संपन्न

Mon, 15 Aug 2016 12:08 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, अल्मोड़ा।
विज्ञापन
शारदा स्कूल में सांस्कृतिक कार्यक्रम - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
अल्मोड़ा। शारदा पब्लिक स्कूल अल्मोड़ा के तीन दिवसीय वार्षिकोत्सव के समापन पर छात्र-छात्राओं ने रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत कर लोक संस्कृति के विविध रंग बिखेरे। मुख्य अतिथि वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक केएस नगन्याल ने कहा कि परिश्रम करने से ही व्यक्ति को सफलता मिलती है। उन्होंने बच्चों से लक्ष्य प्राप्ति के लिए मेहनत करने का आह्वान किया।
विज्ञापन


नगन्याल ने हाईस्कूल में 10 सीजीपीए प्राप्त करने वाले पवन रावत, इशिका कपिल, वंशिका बरनवाल, रोहित दफोटी, अंकिता बिष्ट, मिहिर शाह, संजय चौहान, सौम्या जोशी, ऊषा चंद्रा, आयुष्मान जोशी, हर्षिता गोस्वामी, लीपिका चौहान, सोनू प्रजापति, इंटरमीडिएट में अव्वल आकांक्षा लटवाल, सोनल साह, वैशाली गड़िया को पुरस्कृत किया।

नृत्य निर्देशिका नीमा आर्या और तोषिता पांडे को भी पुरस्कार प्रदान किया गया। बच्चों ने रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत कर लोगों का मन मोह लिया। कार्यक्रम में प्रधानाचार्या विनीता शेखर लखचौरा, कमल कपूर, पूनम बोरा, आशा डिसूजा, भूपेश जोशी, लोक बर्गेश, प्रो. एसए हामिद, अंजलि साह, प्रो. दिवा भट्ट, केवल सती, जंगबहादुर थापा आदि मौजूद थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें