फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Almora News: पड़ोसी के आंगन में बहाई सीवर की गंदगी

Mon, 23 Jun 2025 12:04 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
रानीखेत (अल्मोड़ा)। यहां बद्री व्यू निवासी आईटीबीपी के पूर्व सैनिक कुंदन नाथ गोस्वामी ने अपने दो पड़ोसियों पर उनके घर के आंगन में सीवर का पानी छोड़ने का आरोप लगाया है। कहा है कि पहले भी कई बार ऐसा हो चुका है। उन्होंने छावनी परिषद से आरोपितों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने का अनुरोध किया है।
विज्ञापन


अपनी शिकायत में कुंदन नाथ ने कहा है कि वे सालों से बद्री व्यू कालोनी में अपने बड़े भाई पूर्व कर्नल चंदन नाथ गोस्वामी के मकान में रह रहे हैं। इस आवास के आंगन में उनके दो पड़ोसी बार-बार सीवर की गंदगी फेंक रहे हैं। उन्होंने बताया कि बीते 20 जून को पड़ोसियों ने गटर का पाइप खोल दिया और पहले भी कई बार ऐसा कर चुके हैं। उन्होंने शिकायत में कहा है कि पहले भी शिकायत की थी और कैंट के स्वच्छता निरीक्षक ने जांच कर आरोप को सही पाया था।

कोट::::
शिकायत के आधार पर दोनों पक्षों को सोमवार को कार्यालय बुलाया गया है। जिनके भवन से सीवरेज का रिसाव हो रहा है, उनसे स्पष्टीकरण लिया जाएगा। यदि दोषी लोग सीवर निकासी की उचित व्यवस्था नहीं करते हैं तो उनके विरुद्ध विधिक कार्रवाई की जाएगी। - चंदन कुमार, स्वच्छता निरीक्षक छावनी परिषद रानीखेत
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें