फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पेयजल योजना के स्रोत में डाला जा रहा सीवेज

Thu, 26 Feb 2015 11:33 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रानीखेत (अल्मोड़ा)।
विज्ञापन
विज्ञापन
सीवर सेफ्टी टैंकर द्वारा चिलियानौला के सौंखला पिल्खी स्थित मुख्य पेयजल योजना के स्रोत पर सीवर की गंदगी डाली जा रही है। इस पेयजल योजना से क्षेत्र की एक हजार की आबादी जुड़ी है। महामारी की आशंका जताते हुए क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों और ग्रामीणों ने एसडीएम को ज्ञापन भेजकर कार्रवाई की मांग की है। संक्रमण की दृष्टि से जल संस्थान ने फिलहाल योजना का पानी बंद कर दिया है।
विज्ञापन


सौंखला ग्रामीण पेयजल योजना से सौंखला अनुसूचित बस्ती सहित पिल्खी, कमेटपानी और गंगोड़ा गांव के एक हजार लोग पानी पीते हैं। झलोड़ी की प्रधान मुन्नी देवी सहित तमाम ग्रामीणों का कहना है कि तीन दिन पूर्व सीवर सेफ्टी टैंकर ने क्षेत्र के गटर से मलबा सोखकर उसे सौंखला पिल्खी में ग्रामीणों की मुख्य पेयजल योजना के स्रोत पर डाल दिया। इस दौरान कई ग्रामीणों ने चालक को रोका भी, लेकिन वह जबरदस्ती मलबे का टैंकर खाली कर निकल गया। गंदगी से पानी दूषित हो चुका है। ग्रामीणों ने इस योजना से पानी पीना भी बंद कर दिया है। प्रधान मुन्नी देवी का कहना है कि सेफ्टी टैंकर में रोहित सेफ्टी टैंक लिखा गया था। मालूम हो कि रानीखेत क्षेत्र में सीवर की गंदगी साफ करने के लिए सेफ्टी टैंकर कार्य कर रहे हैं। यह टैंकर गटरों की गंदगी सोख लेते हैं। ग्रामीणों ने एसडीएम से इस संबंध में अतिशीघ्र कार्रवाई करने की मांग की है।
-पेयजल योजना के स्रोत पर टैंकर द्वारा गंदगी फैंकने का मामला संज्ञान में आया है। इस संबंध में क्षेत्रवासियों ने शिकायती पत्र भी दिया है। उन्होंने नायब तहसीलदार और क्षेत्र के उपराजस्व निरीक्षक को जांच के निर्देश दे दिए हैं।
विज्ञापन

-एपी बाजपेयी, एसडीएम रानीखेत
-संक्रमण के मद्देनजर हमने उस स्रोत का पानी बंद करा दिया है और रोहित सेफ्टी टैंक सर्विस सैंटर वाले से वार्ता कर सफाई कराने के निर्देश दिए हैं। वैकल्पिक व्यवस्था के लिए ग्रामीणों को गगास पंपिंग योजना से जोड़ा गया है।
विज्ञापन

-केएस खाती, अधिशासी अभियंता जल संस्थान
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें