फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Almora News: जिले में कई जंगलों में धधकी आग, धुएं से दमा के मरीजों का फूला दम

Thu, 30 Apr 2026 11:41 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
अल्मोड़ा। जिले में कई स्थानों पर जंगलों में आग धधक गई। जंगल की आग आबादी की तरफ बढ़ते देख लोगों में दहशत फैल गई। लोगों ने जंगल में आग लगने की सूचना फायर यूनिट को दी। मौके पर पहुंचकर फायर यूनिट ने काफी मशक्कत के बाद आग पर किसी तरह काबू पाया। आग लगने से जंगलों में धुंध छाई है। धुआं उठने से दमा के मरीजों का दम फूल रहा है।
विज्ञापन


विश्वनाथ के पास बृहस्पतिवार शाम को जंगल में आग धधक गई। 4:26 बजे किसी ने फायर यूनिट को सूचना दी। सूचना के बाद फायर यूनिट तत्काल वाहन लेकर घटना स्थल के लिए रवाना हुई। घटनास्थल पर पहुंचने तक जंगल में लगी आग तेजी से आबादी वाले क्षेत्र की ओर फैल रही थी। एफएस यूनिट ने वाहन के एमएफई से पंपिंग कर होजरील की सहायता से आग पर कड़ी मशक्कत से काबू पाया। पूर्ण रूप से बुझाकर आग को बढ़ने से रोका।
इधर, आरटीओ ऑफिस के पास जंगल में आग सुलग गई। सूचना मिलने पर फायर यूनिट तत्काल वाहन लेकर घटना स्थल के लिए रवाना हुई। यूनिट के मौके पर पहुंचने तक जंगल में लगी आग तेजी से घरों की ओर फैल रही थी। एफएस यूनिट ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आग बुझानी शुरू की। गाड़ी की पहुंच तक आग को फायर यूनिट से बुझाया गया। शेष आग जहां गाड़ी का पहुंचना संभव नहीं था वहां पर मौजूद वन विभाग की टीम को आवश्यक दिशा निर्देश देकर आग पर काबू पाया गया। शाम के समय बारिश होने से जंगलों में लगी आग किसी तरह शांत हुई।
विज्ञापन

मजखाली के जंगल में लगी आग पर फायर टीम ने पाया काबू

रानीखेत (अल्मोड़ा)। मजखाली क्षेत्र के जंगल में अचानक आग लगने की सूचना से अफरातफरी मच गई। आग तेजी से गांव की ओर बढ़ रही थी। सूचना मिलते ही फायर स्टेशन की टीम तत्काल घटनास्थल के लिए रवाना हुई। मौके पर पहुंचकर अग्निशमन दल ने मुस्तैदी दिखाते हुए आग पर काबू पा लिया। वहां एलएफएम खीमानंद, चालक राजकुमार, फायरमैन दिनेश सिंह, जयबीर सिंह ,निकेता, लीला आदि मौजूद रहे। प्रभारी अग्निशमन अधिकारी गणेश चंद्र ने बताया कि सूचना मिलते ही टीम को तुरंत रवाना किया गया और मौके पर पहुंचकर आग को पूरी तरह बुझा दिया गया। इधर चखुटिया, स्याल्दे, द्वाराहाट के जंगलों में भी आग लगी थी लेकिन दोपहर बाद हुई तेज बारिश ने काफी हद तक आग बुझा दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें