अल्मोड़ा। जिले के लमगड़ा विकासखंड में मुंहपका-खुरपका के सातवें चरण का टीकाकरण शुरू हो गया है। खंड विकास अधिकारी निवेदिता खुल्बे, पशु चिकित्साधिकारी डॉ. संतोष कुमार बुधानी ने गठित टीकाकरण टीमों को रवाना किया। पशु चिकित्साधिकारी ने सभी पशुपालकों से पशुओं को टीका लगाने की अपील की। वहां डॉ. सना परवीन, श्वेता जायसवास, ललित भाकुनी, सुंदर नगरकोटी मौजूद रहे।