फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Almora News: कांडा टैक्सी स्टैंड के पास भागीरथी गधेरे में कूड़े का अंबार

Sun, 12 Oct 2025 11:47 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
बागेश्वर। नगर में नदियों के किनारे लगा कूड़े का अंबार पालिका की सफाई व्यवस्था की पोल खोल रहा है। कांडा टैक्सी स्टैंड के पास भागीरथी गधेरे के ऊपर बने मीट बाजार और शराब की दुकान का कूड़ा गधेरे में जा रहा है। कूड़े के गधेरे में जाने से गधेरा दूषित हो रहा है।
विज्ञापन

नगरपालिका क्षेत्र के कांडा रोड से बहकर राधाकृष्ण मंदिर के पास सरयू नदी में मिलने वाले भगीरथी गधेरे को नगर पालिका कूड़े से बचाने में सफल नहीं हो पा रही है। नदी के किनारे बना बाजार, मीट बाजार, टैक्सी स्टैंड और शराब की दुकानों पर कूड़े का उचित प्रबंध न होने से भागीरथी गधेरे के किनारे गाड़गांव से लेकर राधाकृष्ण मंदिर तक कूड़े का अंबार लगा हुआ है। पालिका नियमित गधेरे के आसपास न तो कूड़ा उठा रही है और न ही जागरूकता के कोई इंतजाम किए गए हैं। नगर पालिका के प्रभारी ईओ धीरज कांडपाल ने बताया कि भागीरथी गधेरे के आसपास सफाई अभियान चलाया जाएगा। व्यापारियों और टैक्सी संचालकों को कूड़ा गधेरे में न डालने के लिए जागरूक किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें