फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सात साल बीते, नहीं बनी क्वारब-पेटशाल सड़क

Fri, 20 Oct 2017 10:19 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, अल्मोड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
मुख्यमंत्री की घोषणा के करीब सात वर्ष बीतने के बावजूद 28 किमी लंबी प्रस्तावित क्वारब-पेटशाल बाइपास सड़क को वन भूमि की मंजूरी नहीं मिल सकी है। इस कारण इस सड़क का काम अब तक शुरू नहीं हो सका है। सड़क निर्माण के लिए सरकार ने 9.80 करोड़ रुपये भी स्वीकृत कर रखे हैं। सड़क का निर्माण नहीं होने से सुयाल नदी से लगे करीब एक दर्जन गांवों के लोग यातायात से वंचित हैं। 
विज्ञापन


अल्मोड़ा नगर की सड़कों में वाहनों का दवाब बढ़ता जा रहा है। मालरोड, धारानौला और लोअर मालरोड मार्ग से काफी संख्या में वाहन आते जाते हैं। इसके चलते मालरोड में वन-वे ट्रेफिक व्यवस्था लागू है। शहर की सड़कों में यातायात का दबाव कम करने के लिए करीब सात साल पहले तत्कालीन मुख्यमंत्री भुवन चंद्र खंडूरी ने क्वारब-पेटशाल, चौसली-कोसी सड़कों के निर्माण की घोषणा की थी। चौंसली-कोसी बाइपास सड़क का निर्माण कार्य तो प्रगति पर है , लेकिन क्वारब-पेटशाल सड़क का काम अब तक प्रारंभ नहीं हो पाया है।

जबकि सरकार ने इस सड़क के लिए 9.80 करोड़ रुपये भी मंजूर किए हैं। यदि यह सड़क बन जाती है तो अल्मोड़ा शहर की सड़कों पर यातायात का दबाव भी कम होता। इस सड़क के बनने से सुयाल नदी से लगे करीब एक दर्जन गांव जहां यातायात से जुड़ सकेंगे। वहीं पिथौरागढ़, बेरीनाग, गंगोलीहाट, दन्यां, लमगड़ा, शहरफाटक आदि क्षेत्रों को जाने वाले वाहनों और पर्यटकों को अल्मोड़ा नगर आने की जरूरत नहीं होती।
विज्ञापन


शहर की सड़कों में भी वाहनों का दबाव कम होता, पर अब तक सड़क नहीं बन सकी है। इधर प्रांतीय खंड से मिली जानकारी के अनुसार सड़क को वन भूमि की स्वीकृति नहीं मिली है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें