फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सात सड़कें मंजूर

Sun, 17 Jan 2016 12:25 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, अल्मोड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन
 प्रदेश सरकार ने राज्य योजना के तहत जागेश्वर विधानसभा क्षेत्र में 37 किमी लंबी सात सड़कों को मंजूरी दे दी है। क्षेत्र के विधायक गोविंद सिंह कुंजवाल ने बताया कि शासन ने इन सड़कों के लिए 20.16 करोड़ का बजट जारी कर दिया है। उन्होंने कार्यदायी संस्था लोनिवि से मार्ग निर्माण को निविदा प्रक्रिया जल्द शुरु करने को कहा है।
विज्ञापन


कुंजवाल ने बताया कि सरकार ने तोली-मैचून बरतोली सड़क के विस्तार को 1.64 लाख, भगरतोला-चमुवा-कपकोली आठ किमी सड़क निर्माण को 4.38 लाख, तोली-मैचून मार्ग में दो किमी लिंक मार्ग के लिए 0.92 लाख, जागेश्वर-कोटेश्वर आठ किमी लंबी सड़क, 15 मीटर स्पान के पुल निर्माण को 4.52 लाख, आरा-सल्पड़ मार्ग से फराखोली- मल्ली मयोली चार किमी सड़क के लिए 1.77 लाख, धौलादेवी-चिल सड़क से सिंधिया मल्ला-गुणादित्य तक सात किमी मार्ग, 24 मीटर स्पान के पुल के लिए 4.04 लाख, गुरुड़ाबांज-काने पांच किमी सड़क निर्माण के लिए 2.86 लाख की धनराशि कार्यदायी विभाग लोनिवि को अवमुक्त कर दी है।

 उन्होंने लोनिवि से सभी सड़कों की निविदा प्रक्रिया शुरू करने को कहा है, ताकि मार्गों का निर्माण जल्द हो सके। कुंजवाल ने कहा कि इन सड़कों के बन जाने से वंचित क्षेत्र के ग्रामीणों को यातायात की सुविधा मिल सकेगी। विधायक ने बताया कि जल्द ही मेरा गांव मेरी सड़क योजना से भी कई सड़कों के निर्माण को बजट अवमुक्त होगा।
विज्ञापन


सड़कों के लिए बजट मंजूर होने पर जिला पंचायत अध्यक्ष पार्वती महरा, ब्लॉक प्रमुख पीतांबर पांडे, कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष मोहन सिंह सिंगवाल, प्रधान हरिमोहन भट्ट, नरेंद्र बनौला, बीके पांडे, बीके भट्ट, दीपक गैड़ा, वीरेंद्र कुमार आर्या आदि ने सीएम हरीश रावत, विधायक गोविंद सिंह कुंजवाल का आभार जताया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें