फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Road Accident: अल्मोड़ा से रानीखेत सवारी लेकर जा रही मैक्स अनियंत्रित होकर पलटी, सात यात्री घायल

Fri, 06 Sep 2024 05:32 PM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, अल्मोड़ा

सार

अल्मोड़ा से रानीखेत सवारी लेकर जा रही मैक्स अनियंत्रित होकर द्वारसों के पास सड़क पर ही पलट गई। हादसे में सात लोग मामूली रूप से चोटिल हो गए।
विज्ञापन
सड़क हादसा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

 

अल्मोड़ा से रानीखेत सवारी लेकर जा रही मैक्स अनियंत्रित होकर द्वारसों के पास सड़क पर ही पलट गई। हादसे में सात लोग मामूली रूप से चोटिल हो गए। हादसे का कारण चालक का शराब के नशे में तेज रफ्तार से वाहन चलाना बताया जा रहा है।

शुक्रवार को वाहन संख्या यूए- 01-6589 सुबह 10 बजे अल्मोड़ा से रानीखेत के लिए रवाना हुआ। इस वाहन में चालक के अलावा कुल 10 यात्री सवार थे। द्वारसों के पास मैक्स अचानक अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा कर रोड पर पलट गई। हादसे के वक्त वाहन में सवार लोगों में चीख पुकार मच गई। चोटिल हुए लोगों का कहना था घटना दोपहर लगभग 12 बजे हुई। जिसके बाद यात्रियों ने 112 पर घटना की जानकारी पुलिस को दी। इसके बावजूद मौके पर पुलिस काफी देर से पहुंची। वाहन में सवार यात्रियों के अनुसार यह टैक्सी चालक शराब के नशे में था। यात्रियों ने कई बार चालक से ठीक से वाहन चलाने को कहा लेकिन वह नहीं माना। उन्होंने चालक पर कार्रवाई की मांग की।

कोट-हादसे के बारे में जानकारी ली गई है। पुलिस टीम के पहुंचने से पहले चालक मौके से फरार हो गया। चालक की खोजबीन कर हादसे के कारणों के बारे में जानकारी ली जा रही है।

विज्ञापन

-विमल प्रसाद, सीओ, अल्मोड़ा

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें