फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Almora News: सल्ट में सात घंटे बिजली गुल, 20 हजार की आबादी परेशान

Wed, 03 May 2023 10:50 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
मौलेखाल (अल्मोड़ा)। सल्ट ब्लॉक के 80 से अधिक गांव में बिजली गुल होने से 20 हजार से अधिक की आबादी को परेशानी झेलनी पड़ी। यहां 7 घंटे से अधिक समय तक बिजली गुल रही। लोगों को मोमबत्ती का सहारा लेना पड़ा। बिजली गुल होने से मानिला-बार्किंडा पंपिंग योजना से आच्छादित इलाकों में लोगों को पेयजल के लिए परेशान होना पड़ा।
विज्ञापन

ऊर्जा निगम के सल्ट स्थित 33 केवी लाइन में पेड़ गिरने से यहां बिजली लाइन टूट गई। जिस वजह से दोपहर एक से रात आठ बजे तक पूरे क्षेत्र की बिजली आपूर्ति ठप हो गई। लंबे समय तक बिजली आपूर्ति ठप रहने से लोगों को मोमबत्ती के सहारे घरों को रोशन करना पड़ा। यूपीसीएल के जेई वसीम अहमद ने कहा पेड़ गिरने से लाइन टूट गई। जिससे बिजली आपूर्ति ठप रही। खराबी को दूर कर बिजली आपूर्ति सुचारु कर दी गई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें