फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Almora News: मेडिकल कॉलेज के सात डॉक्टरों का तबादला, छह मिले

विज्ञापन
विज्ञापन
अल्मोड़ा। सोबन सिंह जीना राजकीय आयुर्विज्ञान और शोध संस्थान (अल्मोड़ा मेडिकल कॉलेज) में फैकल्टी की भारी कमी के बीच सात डॉक्टरों का एक साथ तबादला गंभीर संकट बन गया है। राहत देने के बजाय अनुभवी फैकल्टी को दूसरी जगह तबादला कर दिया गया है। इससे शैक्षणिक गुणवत्ता प्रभावित होगी और इलाज के लिए मरीजों को भारी परेशानी झेलनी पड़ सकती है।
विज्ञापन

अल्मोड़ा मेडिकल कॉलेज लंबे समय से फैकल्टी की कमी से जूझ रहा है। वर्तमान में प्रोफेसर, असिस्टेंट प्रोफेसर और एसोसिएट प्रोफेसर के 112 पद रिक्त चल रहे हैं। कॉलेज में 178 पदों के सापेक्ष मात्र 66 पदों पर ही तैनाती हो सकी है। फैकल्टी की कमी से एमबीबीएस की पढ़ाई कर रहे छात्र-छात्राओं की पढ़ाई पर खलल पड़ रहा है।
इसके बाद भी फार्माकोलॉजी, आर्थोपीडिक्स, आब्स एंड गायनी, एनेस्थिसियोलॉजी, डेन्टिस्ट्री, आप्थलमोलॉजी, पीडियाट्रिक्स विभागों के डॉक्टरों का मेडिकल कॉलेज रुद्रपुर, हल्द्वानी, देहरादून और हरिद्वार के कॉलेजों में तबादला किया गया है। इतनी संख्या में डॉक्टरों का एक साथ तबादला होने से अस्पताल में विकट स्थिति बन गई है। वहीं अनुभवी फैकल्टी का तबादला होने से इसका खामियाजा डॉक्टर की पढ़ाई कर विद्यार्थियों और मरीजों को भुगतना पड़ेगा। स्थानांतरित किए गए डॉक्टरों के बदले कॉलेज को छह डॉक्टर ही मिले हैं।
विज्ञापन


मेडिकल कालेज अल्मोड़ा से इनका हुआ तबादला
नाम पदनाम विभाग का नाम स्थानांतरण स्थल

डॉ. हेमंत कुमार दत्त एसोसिएट प्रोफेसर फार्माकोलॉजी राजकीय मेडिकल कॉलेज रुद्रपुर
डॉ. शैलेंद्र सिंह प्रोफेसर आर्थोपीडिक्स राजकीय मेडिकल कॉलेज रुद्रपुर
डॉ. उषा रावत प्रोफेसर आब्स एंड गायनी राजकीय मेडिकल कॉलेज रुद्रपुर
डॉ. आदित्य कुमार चौहान एसोसिएट प्रोफेसर एनेस्थिसियोलॉजी राजकीय मेडिकल कॉलेज रुद्रपुर
डॉ. भारत भूषण प्रोफेसर डेन्टिस्ट्री राजकीय मेडिकल कॉलेज हल्द्वानी
डॉ. सुषभान दास गुप्ता प्रोफेसर आप्थलमोलॉजी राजकीय मेडिकल कालेज देहरादून
डॉ. अमित कुमार सिंह प्रोफेसर पीडियाट्रिक्स राजकीय मेडिकल कालेज हरिद्वार
कोट
मेडिकल कॉलेज से सात चिकित्सकों का दूसरे मेडिकल कॉलेजों में स्थानांतरण हुआ है। स्थानांतरित हुए डॉक्टरों के बदले सात डॉक्टर मिले है। इससे दिक्कतें आ सकती हैं। - डॉ. सीपी भैसोड़ा, प्राचार्य अल्मोड़ा मेडिकल कॉलेज
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें